दुर्ग 7 दिसंबर । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023 – 24 की सेमेस्टर एग्जाम की समय सारणी जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 28 दिसंबर से प्रारंभ हो रही है। सभी परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केदो में दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की गई है। जिसमें विश्वविद्यालय के समस्त स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा परीक्षाओं के लिए समय सारणी घोषित कर दी गई है। इस समय सारणी का अवलोकन छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर भी कर सकते हैं । उक्त समय सारणी इस प्रकार है –

