भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-14 सिलेक्शन ट्रायल में 39 संभावित खिलाड़ियों का चयन, एसोसिएशन के चेयरमैन ने दी शुभकामनाएं

भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-14 सिलेक्शन ट्रायल में 39 संभावित खिलाड़ियों का चयन, एसोसिएशन के चेयरमैन ने दी शुभकामनाएं


भिलाई नगर 25 सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा वर्ष 2022 23 के लिए आयोजित होने वाली जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आज अंडर – 14 टीम के लिए संभावित खिलाड़ियों के लिए भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चयन स्पर्धा का आयोजन आज कल्याण महाविद्यालय स्थित खेल मैदान में किया गया।

चयन की पूरी प्रक्रिया विगत दिनों बीसीए की कोर कमेटी की बैठक में 5 सदस्यीय कोर कमेटी के चेयरमैन राजेश चौहान सदस्यों में मोहम्मद तसलीम, बिभास सिन्हा, निसार अहमद एवं समीर शर्मा के निर्देश में पूरी की गई।

कोर कमेटी के सदस्य

आज सिलेक्शन के लिए पहुंचे 68 खिलाड़ियों में से 39 खिलाड़ियों का का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों का चयन बीसीए के चयनकर्ताओं में अभिलाष जोशी, जावेद खान एवं निर्मल पांडे ने किया। चयनकर्ताओं ने बताया कि इन 39 खिलाड़ियों को लेकर टीम बनाई जाएगी और यह टीमें आपस में दो-दो मैच खेलेगी।

इन सलेक्शन मैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा या 16 खिलाड़ियों की टीम सीएससीएस 5 अक्टूबर से आयोजित स्पर्धा में बीसीए का प्रतिनिधित्व करेंगी। बीसीए अंडर – 14 टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों को बीसीए के चेयरमैन अरविंद जैन ने शुभकामनाएं दी हैं।