सीजी न्यूज़ आनलाईन डेस्क, 20 जुलाई। तेल देखो और तेल की धार देखो – इस कहावत को अपने राजनीतिक जीवन में अचानक उतारते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए को समर्थन देने का गत दिनों ऐलान क्या किया, उनकी ही पार्टी में जमकर बवाल हो गया। ऐसा इसलिए भी हुआ कि उत्तर प्रदेश में राजभर बाहुल्य समाज को एकत्र करने की मंशा से पिछले चुनाव में बीजेपी से नाता तोड़ ओमप्रकाश ने नई पार्टी बनाई और जब चुनावी परिणाम मन मुताबिक नहीं आए तो कइयों नेताओं के पैरों तले जमीन खिसकने लगी थी। फिर अचानक ऐसा हुआ कि पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने योगीराज को पानी पी पीकर कोसने वाले ओमप्रकाश को फिर से उन्हीं के दरवाजे नतमस्तक होना पड़ गया।
दरअसल राजनीतिक भविष्य भी यही कहता है कि जिधर सूरज दिखाई दे वहीं प्रणाम करें तो बेहतर होगा। अब इसी नक्शे कदम पर चलते हुए राष्ट्रीय नेता ओमप्रकाश राजभर ने तेल की धार की तरफ रूख मोड़ ही लिया तो उनकी ही पार्टी में हंगामा हो गया क्योंकि पार्टी गठन के दौरान कई लोग अपने राजनीतिक स्थान की तिलांजलि दे एक समय ओमप्रकाश के आह्वान पर उनके साथ हो गए थे। अब अचानक जब राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी ने अपनी रोटी अकेले सेकने का निर्णय ले ही लिया तो इस तरह उनके जीवित रहते उनके प्रति आक्रोश श्रद्धांजलि का रूप ले ले तो कोई हैरत की बात नहीं होगी। बहरहाल आपको बता दें कि यह विडियो जमकर वायरल हो रहा है।

