सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 1 अगस्त। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग के अंतर्गत साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में इस सत्र में एमएससी के विभिन्न विषयों में अधिकांश सीटों में प्रवेश सीटें फूल हों चुकी हैं। एमएससी बॉटनी , केमिस्ट्री एवं बायोटेक्नोलॉजी में कुछ सीटें शेष हैं जिसमे प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र अगले 4 से 5 दिन के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी CGNewsonline को देते हुए साई कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेव ने बताया कि अब तक जिन छात्रों ने किसी भी कारण से प्रवेश नहीं लिया है तो ऐसे विद्यार्थी बिना विलंब किए साई कॉलेज में प्रवेश के लिए संपर्क कर सकते हैं। यदि किसी छात्र ने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, तो ऐसे छात्र भी कॉलेज के हेल्पलाइन नंबर 7024886996 पर संपर्क करें, कॉलेज की प्रवेश टीम ऐसे छात्रों की मदद कर उनके ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहायता करेगी और ऐसे छात्रों को कॉलेज में प्रवेश मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि सर्वसुविधायुक्त साई कॉलेज में अन्य कोर्स एमएससी गणित एवं कंप्यूटर साइंस में भी प्रवेश हेतु स्थान उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र कॉलेज के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
देखिए मौका छूट न जाए 🟪 एमएससी बॉटनी , केमिस्ट्री एवं बायोटेक्नोलॉजी में साई कॉलेज भिलाई में प्रवेश हेतु कुछ ही सीटें शेष 🟩 पात्र विद्यार्थी कर लें अपना स्थान सुनिश्चित

