भिलाई नगर 24 फरवरी । भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय भिलाई में वाणिज्य विभाग एवं IQAC के सहयोग से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के निर्देशानुसार, भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम खेल विभाग एवं राजभवन, रायपुर से प्राप्त प्रपत्र” youth 20 summit “के अंतर्गत स्टार्टअप इंडिया पॉलिसी सेमिनार का आयोजन आज 23 फरवरी को किया गया है ..”इस सेमिनार के मुख्य अतिथि एवं वक्ता एस ए खान जिला समन्वयक उद्यमिता विकास केंद्र, सुप्रभात शील सलाहकार- स्टार्टअप उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ संध्या मदन मोहन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तथा डॉ भारती वर्मा ( संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स) द्वारा स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई, तत्पश्चात प्राचार्य डॉ संध्या मदन मोहन द्वारा संपूर्ण प्रोग्राम का परिचय एवं सेमिनार में रजिस्टर्ड छात्राओं को स्टार्टअप इंडिया पॉलिसी के तहत युवा 20 समिट के अंतगर्त आयोजित सेमिनार का उद्देश्य बताया उन्होंने कहा कि 2016 मे स्टार्टअप इंडिया लॉन्च किया गया था । यूथ 20 समिट, G 20 समिट के सहभागियों मे से एक है। युवाओं को एंटरप्रेन्योर, स्वावलंबी बनाया जा सके । छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया ,सर्विस सीकर नहीं गिवर बनने की बात भी कही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.ए.खान ने एक दिवसीय स्टार्टअप इंडिया नीति सेमिनार का उद्देश्य बताते हुए वर्तमान में यूथ को स्टार्टअप इंडिया पॉलिसी के माध्यम से खुद के व्यवसाय के माध्यम से अपने भविष्य को सुरक्षित करने की बात कही, तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए आगे बढ़ने की बात कही, उन्होंने बताया सरकार द्वारा दी जा रही वित्तीय सहायता एवं अपने कुशलता के माध्यम आत्मनिर्भर बने , कंसलटेड स्टार्टप सुप्रभात शील द्वारा छात्राओं को प्रोग्रेसिव माइंड का कांसेप्ट समझाते हुए व्यवसाय को कैसे लॉन्च किया जा सकता है तथा स्वयं को कैसे मोटिवेट किया जा सकता है इस बात को उन्होंने बड़ी रोचकता एवं कहानी के माध्यम से छात्राओं को समझाया उन्होंने बताया कि पूरे देश में सिर्फ 14% लोगों को सरकारी नौकरी दी जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार की तरफ से प्राचार्य द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह ससम्मान भेंट किया गया ,संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की सहायक समन्वयक डॉ माधुरी देवी द्वारा किया गया , संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकम की वर्किंग कमेटी की सदस्य डॉ राजश्री शर्मा, डॉ निधि मोनिका शर्मा ,डॉ अल्पना शर्मा ,सुश्री वैशाली का सराहनीय सहयोग रहा , कार्यक्रम में IQAC इंचार्ज डॉ एस जी राव तथा डॉ मधुलिका श्रीवास्तव डा. निधि तिवारी उपस्थित थे. लगभग 150 से भी अधिक छात्रों ने इस सेमिनार का लाभ उठाया।

