प्रशासन तुंहर द्वार’’ अभियान में ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम औंधी सचिव निलंबित, हटाए गए रोजगार सहायक, दुर्ग कलेक्टर ने की कार्यवाही

प्रशासन तुंहर द्वार’’ अभियान में ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम औंधी सचिव निलंबित, हटाए गए रोजगार सहायक, दुर्ग कलेक्टर ने की कार्यवाही


दुर्ग 9 दिसंबर । प्रशासन तुंहर द्वार’’ अभियान के तहत ग्राम औंधी में लगाए गए जन समस्या निवारण शिविर के तहत ग्रामीणों की शिकायत पर से सचिव को निलंबित एवं रोजगार सहायक को हटा दिया गया है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने प्रशासन तुंहर द्वार कार्यक्रम में दिए निर्देश पर कार्यवाही की गई है।

‘‘प्रशासन तुंहर द्वार’’ अभियान के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन दुर्ग जिले के ग्रामीण अंचलों में किया जा रहा है। आज ग्राम औंधी में शिविर लगाया गया है। शिविर में आस-पास के ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने हिस्सा ले रहे हैं। इन शिविरों में ग्रामीणों के द्वारा जन समस्याओं एवं अफसरों के व्यवहार से संबंधित शिकायतें भी की जा रही है । शिविर में क्षेत्रवासीयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शासन की योजनाओं से संबंधित जानकारियों भी हासिल कर रहे हैं। आज ग्राम औंधी में लगे शिविर में गांव वालों ने संयुक्त रूप से सचिव एवं रोजगार सहायक के खिलाफ शिकायत की थी। इस शिकायत में ग्रामीणों के द्वारा सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा किए जाने वाले दुर्व्यवहार एवं शासन से संबंधित योजनाओं की जानकारी नहीं देना शामिल था। इस शिकायत पर से तत्काल कार्यवाही करते हुए दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के द्वारा रोजगार सहायक बीरेंद्र ठाकुर को हटा दिया गया है एवं सचिव खूबचंद साहू को निलंबित कर दिया है।