द्वितीय अखिल भारतीय बहुभाषी नाट्य समारोह कल से कला मंदिर भिलाई में, 6 भाषाओं में प्रस्तुति देंगे रंगकर्मी

<em>द्वितीय अखिल भारतीय बहुभाषी नाट्य समारोह कल से कला मंदिर भिलाई में, 6 भाषाओं में प्रस्तुति देंगे रंगकर्मी</em>


भिलाई नगर 20 फरवरी । कला ऋषि पद्मश्री बाबा योगेन्द्र जी के स्मृति में 6 दिवसीय द्वितीय अखिल भारतीय बहुभाषी नाट्य समारोह संस्कार भारती एवं अप स्टेज आर्ट ग्रुप दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में 21 फरवरी से कला मंदिर भिलाई में आयोजित किया जा रहा है | ज्ञात हो कि संस्कार भारती संस्था समय समय पर भिन्न भिन्न क्षेत्र के कलाकारों के प्रोत्साहन व उन्हें मंच देने के लिए अग्रसर रहती है।
समारोह में देश के विभिन्न भाषाओ के प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा नाटकों का मंचन किया जाएगा |
जिसमे प्रमुख रूप से भोजपुरी भाषा में गंगा स्नान ,मलयाली भाषा में अरनी पर्वम, बंगाली में नील प्रितेर फूल, हिंदी में सम्राट अशोक छत्तीसगढ़ी भाषा में दसमततथा मराठी में अनादी मी अनंत मी का मंचन किया जायेगा |
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि रामविचार नेताम (आदिम जाती कल्याण मंत्री ,छतीसगढ़ शासन ), कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बघेल (सांसद ,दुर्ग लोकसभा ), विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध नाट्यकर्मी रविशंकर खरे एवं अजय मलकानी उपस्थित रहेंगे |
उपरोक्त जानकारी संस्था के महासचिव हेमंत सगदेव ने दी है।