🛑 वाहनों पर लगेंगे स्टीकर, वर्ना होगी कड़ी कार्यवाही
सीजी न्यूज ऑनलाइन 31 जनवरी । अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक ने नगर निगम के कर्मचारियों की बैठक में उनकी समस्याओं की जानकारी ली। और उन्हें विगत शुक्रवार को बतायी गयी समस्याओं के संबंध में निराकरण की कार्यवाही से अवगत करवाया।
प्रभारी अपर आयुक्त ने बैठक में सभी कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान निगम मुख्यालय में भिक्षा मांगने एवं फेरी वालो के कार्यालय भवन में प्रवेष करने पर रोक लगाने के निर्देष संबंधितों को दिये है। साथ ही निगम अमले के वाहनों की पहचान के लिए स्टीकर लगाने शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
प्रभारी अपर आयुक्त ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने एवं कार से आने वाले सीट बेल्ट लगाने के निर्देष दिये है। उन्होने जानकारी दी कि सोमवार 3 फरवरी से निगम कार्यालय में इस पर अभियान चलाया जाएगा। प्रभारी अपर आयुक्त ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से पूर्व पहुंचने एवं संध्या 5:30 बजे के पश्चात ही कार्यालय से रवाना होने के निर्देष दिये। अन्यथा कडी कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।

