पति पत्नी सहित एसडीआरएफ की टीम ने बाढ़ में फंसे 20 लोगों को बचाया, शिवनाथ नदी में 3 जलाशयों से आ रहा 17000 क्यूसेक पानी, लगातार बढ़ रहा जलस्तर
दुर्ग 11 अगस्त । दुर्ग जिले में भारी बारिश के बाद जिले के सभी नदी नाले उफान पर हैं। आज भी शिवनाथ नदी मैं तीन बैराज मोगरा, सूखा नाला, घूमरिया से आज भी 17100 क्यूसेक पानी थोड़ा जा रहा है। शिवनाथ नदी में बने बाढ़ के हालात के कारण आज एसजीआरएस की टीम ने जिले से बाढ़ में फंसे 20 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
जिला बाढ़ नियंत्रण प्रभारी एवं ज्वाइंट कलेक्टर योगिता देवांगन ने बताया कि शिवनाथ नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण धंमधा डिवीजन में कई पुल एवं पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है। जिसके कारण दुर्ग-धमधा,, दुर्ग – गंडई, दुर्ग – जालबांधा एवं दुर्ग – बेरला मार्ग आज सुबह से ही बंद हो गए हैं।

कुनारी भरदा से निकाले गए तीन मजदूर
नगर सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोनारी भरदा में बाढ़ के कारण 3 मजदूर फंसे हुए थे । जिन्हें आज एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू के पश्चात बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है । पुलगांव थाने के सहायक उपनिरीक्षक श्री साहू ने बताया कि तीन मजदूरों में टोमन लाल ठाकुर निवासी ग्राम भरदा, शार्दुल यादव पश्चिम बंगाल एवं पारसनाथ यादव उत्तर प्रदेश को एसडीआरएफ की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान में पहुंचाया। श्री साहू ने बताया कि तीनों ही मजदूर शिवनाथ एवं आमनेर नदी के संगम स्थल पर निर्माणाधीन पुल पर कार्य कर रहे थे। पानी का स्तर बढ़ने के कारण तीनो ही मजदूर भयभीत होकर वहीं फंसे हुए थे। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला गया है। शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण छोटे पुल से ढाई फीट ऊपर पानी बह रहा है। नदी का पानी गुरुद्वारे के गेट तक पहुंच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दुर्ग पुलिस के द्वारा नदी के आसपास जाने से लोगों को रोकने के लिए बल की तैनाती भी की गई है। ताकि किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके।

नगर सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम डंडेसरा दुर्ग में रात्रि से शिवनाथ नदी के किनारे सूखा नाला में भुट्टा बाड़ी में फँसे पति और पत्नी रमेश कुमार उम्र 30 वर्ष और रामपति उम्र 24 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। ग्राम डंडेसरा दुर्ग में ही 6 अन्य लोगो का सब्जी बाड़ी में फँसे थे जिन्हें एसडीआरएफ सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया ।

थाना नंदनी के ग्राम हरदी से 8 लोगों को किया रेस्क्यू
थाना नंदनी के ग्राम हरदी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 8 ग्रामीणों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी । इस पर एसडीआरएफ की टीम के द्वारा तत्काल स्थल पर पहुंचकर वहां फंसे 8 ग्रामीणों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। एसडीआरएफ की टीम में प्रभारी रूपराम टंडन, राजेश यादव , इन्द्र पाल , विनय कुमार ,भानुप्रताप, ओमकार सिंह, दिनेश कुमार ,एफ प्रवीण बारा ने यह रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया।
3 जलाशयों से शिवनाथ नदी मे छोड़ा जा रहा 17000 क्यूसेक पानी
शिवनाथ नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सुरेश पांडे ने बताया कि मोगरा सूखा नाला एवं घूमरिया जलाशय से लगातार 17100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है आज रात में भी बारिश होने के कारण जल स्तर और भी बढ़ेगा।

