भिलाई नगर 6 अक्टूबर । जिला बेमेतरा क्षेत्र में शिवनाथ नदी में वह युवक के शव को एसडीआरएफ दुर्ग की टीम द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद निकल गया। बॉडी को पुलिस के सपोर्ट किया गया।
एसडीआरएफ कंट्रोल रूम दुर्ग के अनुसार थाना क्षेत्र बेरला थाना जिला बेमेतरा शिवनाथ नदी में व्यक्ति बह गया था जो बावनलाख एनिकट के भंवर में फंस गया है। तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर अनुभवी जवान ने दो घंटे तक कड़ी मेहनत कर बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक छन्नू लाल साहू पिता चैतराम साहू उम्र 55 वर्ष निवासी भाठासोरही थाना क्षेत्र बेरला जिला बेमेतरा।
जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह टीम प्रभारी धनीराम यादव
हबीब खान, राजेश नेताम, राजकुमार यादव, ओंकार, हेमराज मेरावी, मोहन जांगड़े, रमेश ठाकुर, थानेश्वर, दिनेश चंद्राकर कीप सराहनी भूमिका रही।
शिवनाथ नदी में बहे युवक के शव को निकाल एसडीआरएफ की टीम दुर्ग ने, गोताखोरों को 2 घंटे तक करनी पड़ी मशक्कत


