दुर्ग 15 अप्रैल । ग्राम सेलूद के तांदुला नहर में 13 अप्रैल को डूबे दोनोँ युवकों की बॉडी को बाहर निकाल लिया गया है। एसडीआरएफ दुर्ग के द्वारा करीबन 33 घंटे तक सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया।
SDRF टीम के प्रभारी एवं जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना 13 अप्रैल की है जब मंत्रालय में कार्यरत दो युवक में प्रहलाद यादव एवं नंदकिशोर ध्रुवे ग्राम सेलूद के पास तांदुला नहर में डूब गए थे। सूचना के बाद से एसडीआरएफ दुर्ग की दो टीमों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था परंतु 13 अप्रैल को अंधेरा होने के बाद टीम पानी पर उतर नहीं पाई थी । दूसरे दिन 14 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे से तलाशी अभियान एसडीआरएफ की टीम द्वारा शुरू किया गया था ।
प्रहलाद का शव ग्राम खोपली के पास
जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रात 10:00 बजे के लगभग प्रहलाद यादव आनंद नगर दुर्ग का शव घटनास्थल से 4 किलोमीटर दूरी पर ग्राम खोपली उतई पुलिया के पहले मिला। एसडीआरएफ के डीप डइवर के द्वारा बॉडी को बाहर निकल गया एवं पुलिस के सुपुर्द किया गया।
7 किलोमीटर दूर मिला दूसरा शव
जिला सेनानी ने बताया कि मृतक नंद किशोर (सुभाष नगर बोरसी के बॉडी को घटनास्थल सेलूद से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम डोमाडीह के पास मिला। जिसे सुबह करीब 4:00 बजे के लगभग एसडीआरएफ टीम के द्वारा बाहर निकल गया। श्री सिंह ने कहा कि लगभग यह सर्च ऑपरेशन 33 घंटे तक चला। एस.डी.आर.एफ. टीम प्रभारी धनीराम यादव, ईश्वर खरे, समस्त एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा बड़ी मेहनत से एकजुट होकर रेस्क्यू के कार्य को सफल किया गया ।

