दुर्ग 10 सितंबर । एसडीआरएफ दुर्ग के जवानों ने पुलगांव नाले में कूदे मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को बाहर निकालकर उसकी जान को बचाया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन कल रात को एसडीआरएफ के जवानों के द्वारा किया गया ।
एस डी आर एफ नगर सेना आपातकालीन सेवा दूर्ग रात्रि को पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार पुलगांव नाले में एक युवक कूद गया है। तत्काल एस डी आर एफ के जवानों को रवाना किया गया। पानी मे डूबे व्यक्ति को बचाने के लिए एसडीआरएफ के जवानों ने करने के लिए पानी में उतार कर सकुशल व्यक्ति को बाहर निकाला गया । नाले में कूदने वाला व्यक्ति दीपक शर्मा पिता रवि शर्मा उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 3 बालोद का रहने वाला हैं ।

पुलगांव पुलिस ने बताया कि घटना रात्रि 8:30 बजे की है । दीपक शर्मा के परिजनों से चर्चा हुई है। विगत 4 वर्षों से मानसिक रूप से दीपक निश्चित है। जिसके कारण उसके द्वारा ऐसा किया है। फिलहाल जिला अस्पताल में युवक का इलाज किया जा रहा है। मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की जान बचाने में दुर्ग एसडीआरएफ टीम जिला सेनानी नागेन्द्र सिंह, प्रभारी हवलदार धनीराम यादव, राजकुमार यादव ,राजेश नेताम ,मोहन जांगड़े,थानेश्वर ,हबीब खान,रमेश कुमार का प्रयास सराहनीय रहा।

