शिवनाथ नदी पुल दुर्ग के नीचे गिरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल एसडीआरएफ डीप डाइविंग के जवानो ने

शिवनाथ नदी पुल दुर्ग के नीचे गिरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल एसडीआरएफ डीप डाइविंग के जवानो ने


दुर्ग 26 सितंबर । मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेवरा सिरसा स्थित शिवनाथ नदी पुल के नीचे गिरे व्यक्ति को एसडीआरएफ दुर्ग की टीम द्वारा जीवित एवं सुरक्षित बाहर निकल गया।

जिला सेनानी एवं एसडीआरएफ दुर्ग संभाग प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोहन नगर थाना क्षेत्र चौकी जेवरा सिरसा के ग्राम चिखली शिवनाथ नदी में बने ब्रिज से नीचे एक व्यक्ति के गिरने एवं उसके जीवित होने की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंची। डीप डाइविंग अनुभवी जवान इंद्रपाल यादव, हेमराज मेरावी द्वारा व्यक्ति को सकुशल जिंदा बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। घटना का शिकार हुआ व्यक्ति गौरव साहू पिता चैतुराम साहू उम्र 17 वर्ष साकिन कैंप 01 नेहरू चौक काली मंदिर के पीछे थाना छावनी का रहने वाला है।
टीम प्रभारी धनीराम यादव, राजू महानंद, चंद्रप्रकाश, चंद्रप्रताप, थानेश्वर, भानुप्रताप, अशोक साहू, नरोत्तम चंदेल, दिनेश, हबीब खान सराहनीय प्रयास रहा।