सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 23 दिसंबर । राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौड़ीकसा में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम टेलीकम्युनिकेशन में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को स्किल ट्री प्राइवेट लिमिटेड के कोऑर्डिनेटर परिवेश मसीह, रविंद्र धुरंधर तथा स्कूल के संस्था प्रमुख बीना शाहा एवम संकुल समन्वयक श्रीबास दत्त के मार्गदर्शन में व्यवसायिक प्रशिक्षक सौरभ धुरंधर के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से पुलिस थाना अंबागढ़ चौकी में वॉयरलैस कम्युनिकेशन, वायरलेस डिवाइस वॉकी टॉकी के बारे में और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी लेने औद्योगिक भ्रमण कराया गया।
थाना प्रभारी बृजेश सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को वॉयरलैस कम्युनिकेशन डिवाइस की जानकारी देते उपयोग में आने वाले वॉकी टॉकी को प्रेक्टिकल कर विद्यार्थियों को दिखाया।
स्कूली विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा उन्होंने सिर्फ पुस्तकों में ही इन डिवाइस के बारे में पढ़ा है । यहां इसे सामने देखकर एवं प्रेक्टिकल करके उनकी जानकारी बढ़ी। बहुत कुछ नई बातें सीखने को मिली ।
आवश्यक सावधानी बरते : SHO
थाना प्रभारी ने कहा कि इन दिनों साइबर क्राइम के अलावा भी कई तरह के ऑनलाइन फ्रॉड हो रहे हैं उनसे बचने के लिए सावधानी जरूरी है।
व्यवसायिक प्रशिक्षक सौरभ धुरंधर ने इस आद्योगिक भ्रमण के सफल आयोजन के लिए थाना प्रभारी बृजेश सिन्हा, SDOP अर्जुन कुर्रे , जिला शिक्षा अधिकारी के. के. बंजारे, वि. ख शिक्षा अधिकारी एस. के.धीवर , कौड़ीकसा सरपंच योगेंद्र कोड़ापे, विकास समिति अध्यक्ष राजकुमार ध्रुव, स्कूल प्रभारी निरुपमा श्रीवास्तव , हेमलता दुधनाग एवम समस्त स्टॉफ का आभार व्यक्त किया ।

