भिलाई नगर 26 अगस्त। भारतीय स्टेट बैंक शाखा कुम्हारी की खाताधारक महिला के द्वारा साइबर ठगी की रकम का स्वयं के खाते से ट्रांजैक्शन किया गया। इस पर कुम्हारी पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए महिला के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
थाना प्रभारी कुम्हारी एवं उप निरीक्षक योगेश्वर कुमार वर्मा ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से म्यूल एकाउंट के नंबर के संबंध में जानकारी मिलने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा कुम्हारी ।जिला दुर्ग का बैक खाता के खाता धारक निशा बेहरा पति बबलू बेहरा उम्र 33 वर्ष साकिन डीएमसी तालाब पार वार्ड 18, बडपेड के पास कुम्हारी जिला दुर्ग के द्वारा अपने नाम का व्यकिगत पहचान दस्तावेज, आधार कार्ड, पेन कार्ड इत्यादि देकर स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा कुम्हारी मे खुलवाये। अपने खाता के माध्यम से यह जानते हुये कि उक्त खाता मे ऑन लाईन ठगी की रकम प्राप्त कर बेईमानी व प्रवंचना पूर्ण तरिके से अवैध धनलाभ अर्जित करने के प्रयोग मे लाकर सपत्ती का संवर्धन कर अपने उक्त खाता में अवैध रूप से 450002/-रू. धन अर्जित कर सायबर ऑनलाइन ठगी की रकम अपने खाता के माध्यम से ट्रांजेक्शन की है, जो छलपूर्वक बेईमानी से आरोपीया निशा बेहरा द्वारा ठगी की रकम प्राप्त करने से आरोपीया के विरूद्ध 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
