कोल लेवी और मनी लांड्रिंग मामले में सौम्या चौरसिया को नहीं मिली जमानत, वर्मा की जमानत पर फैसला 16 तक टला

कोल लेवी और मनी लांड्रिंग मामले में सौम्या चौरसिया को नहीं मिली जमानत, वर्मा की जमानत पर फैसला 16 तक टला


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 12 अप्रैल। कोल लेवी वसूली और मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्त में जेल में बंद निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया को आज जमानत नहीं मिली। ईद से पहले प्रस्तुत याचिका की सुनवाई आज हुई। कोर्ट ने ईडी और सौम्या के वकीलों की दलील सुनने के बाद जमानत याचिका पर फैसला अब ने कोर्ट 16 अप्रैल तक सुरक्षित रख लिया है।

इससे पहले भी सौम्या की जमानत हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। सौम्या 550 करोड़ के लेवी वसूली मामले में 2 दिसंबर 2022 से जेल में है।

वहीं महादेव एप सट्टेबाजी केस में जेल में बंद निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा के जमानत आवेदन पर भी फैसला होने वाला था। जो अब 16 अप्रैल तक लिए टाल दिया गया है।