सर्व समाज कल्याण समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ, 11 विद्यार्थियों को दी गई छात्रवृत्ति

सर्व समाज कल्याण समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ, 11 विद्यार्थियों को दी गई छात्रवृत्ति


भिलाई नगर 21 दिसंबर। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के पहल पर जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केम्प 2 भिलाई के 11 ज़रूरतमंद छात्र छात्राओं को जिनके पेरेंट्स का निधन हो चुका है दुनिया में अब नहीं है उन्हें सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के द्वारा कुल 60,800 रूपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गयी।

इस दौरान सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज़ कुरैशी, अनिल चौधरी, निर्मल सिंह ‘निम्मे’, रमन राव, इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, वाजिद अंसारी, रमन सारथी, गुरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा एवं सोम सिंह, डॉ हरजिंदत सिंह , स्कुल के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रहे।