🛑 हत्या के दौरान पीटते और पेशाब करते तस्वीरें आईं
सीजी न्यूज ऑनलाइन 04 मार्च। महाराष्ट्र के बीड में सरपंच हत्या मामले में NCP अजित पवार गुट के विधायक और मंत्री धनंजय मुंडे ने इस्तीफा सौंप दिया है। महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंडे से इस्तीफा मांगा था। उन्होंने इसके लिए NCP प्रमुख अजित पवार और पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल से भी बातचीत की थी।
मुंडे महाराष्ट्र सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थे। आरोप है कि बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में मुंडे के करीबी वाल्मीक कराड का हाथ है। SIT ने कराड को हत्या का मास्टरमाइंड बताया है।
हत्या से जुड़ी तस्वीरें अब सामने आई हैं। इसमें आरोपी लाठी-डंडों से सरपंच को पीटते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सरपंच के कपड़े उतारे, उन पर पेशाब की।
धनंजय मुंडे बोले- तबियत खराब होने के चलते इस्तीफा दिया
बीड जिले में संतोष देशमुख की हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, यह मेरी पहले दिन से ही मांग रही है। कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्हें देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। जहां तक इस्तीफे की बात है, मेरी तबीयत ठीक नहीं है जिसके चलते मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया।
6 दिसंबर को धमकी, 9 को देशमुख का मर्डर
हत्याकांड में SIT ने वाल्मीक कराड, सुदर्शन घुले, प्रतीक घुले, विष्णु चाटे, सुधीर सांगले और कृष्णा अंधले (फरार) को आरोपी बनाया है। सुदर्शन घुले ने 7 दिसंबर को वाल्मीकी कराड को फोन किया, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस के पास मौजूद है। इसके तीन दिन बाद 9 दिसंबर, 2024 को संतोष देशमुख पर बेरहमी से हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई।

