Sara Ali Khan Amarnath Yatra: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) भले ही मुस्लिम हों, लेकिन वो हिंदू धर्म को भी काफी महत्व देती हैं. अक्सर एक्ट्रेस भगवान शिव की भक्ति करते हुए नजर आती हैं. वहीं अब हाल ही में उन्होंने जम्मू कश्मीर में अमरनाथ धाम (Amarnath Dham) की यात्रा की है. जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस हाथ में लाठी लिए हुए अमरनाथ यात्रा करती दिखाई दे रही हैं.
अमरनाथ यात्रा से वायरल हुआ सारा का वीडियो
अमरनाथ धाम से सामने आए इस वीडियो में सारा अली खान ब्लू ट्रेक सूट पहने हुए हैं और उन्होंने अपने बालों का बांध रखा है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने गले में एक शॉल के अलावा लाल चुनरी भी डाली हुई है. वीडियो में सारा के साथ काफी भीड़ चलती हुई दिखाई दे रही है. इसके अलावा कुछ पुलिसवालों भी एक्ट्रेस की सुरक्षा में उनके साथ चल रहे हैं.

