जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख अध्ययन केंद्र छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा संकल्प स्मृति दिवस का आयोजन कल शाम को
भिलाई नगर 21 फरवरी । जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख अध्ययन केंद्र छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा 1994 में भारतीय संसद में पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने हेतु पारित किए गए सर्व सम्मत प्रस्ताव की स्मृति में *संकल्प स्मृति दिवस* का आयोजन सेक्टर 6 गायत्री शक्तिपीठ के सभागार मे दिनांक 22 फरवरी दिन मंगलवार को संध्या 6:30 बजे किया जा रहा है।
जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख अध्ययन केंद्र के छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष प्रोफेसर एन पी दीक्षित ने सभी भिलाईवासी प्रबुद्धजनों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उक्त गरिमामय आयोजन को सफल बनाएं। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देश दीपक सिंह ने दी है।
