भिलाई की साक्षी पांडे बनीं ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में पीएम प्रेजेंटर

भिलाई की साक्षी पांडे बनीं ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में पीएम प्रेजेंटर



🛑50 लाख प्रतिभागियों में से देश की टॉप-22 युवा लीडर्स में मिला स्थान


भिलाईनगर, 14 जनवरी। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर की साक्षी पांडे ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में उनका चयन पीएम प्रेजेंटर के रूप में हुआ है।


यह प्रतिष्ठित संवाद कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण और भारत के विकास रोडमैप में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में देशभर से 50 लाख से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं ने भाग लिया।
कठिन बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया में मिली सफलता
क्विज़, निबंध लेखन, प्रेज़ेंटेशन और साक्षात्कार जैसी बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद पूरे देश से केवल 22 प्रतिभागियों का चयन पीएम प्रेजेंटर के रूप में किया गया, जिसमें साक्षी पांडे भी शामिल रहीं। यह उपलब्धि उनकी बौद्धिक क्षमता, नेतृत्व कौशल और राष्ट्रहित के प्रति सोच को दर्शाती है।


मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मान


अंतिम चरण के लिए नई दिल्ली रवाना होने से पूर्व छत्तीसगढ़ से चयनित प्रतिभागियों का सम्मान समारोह राज्य के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आयोजित किया गया।
नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल को केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री श्री टोकहन साहू द्वारा भी आमंत्रित किया गया।


प्रधानमंत्री के समक्ष रखे विचार


कार्यक्रम का समापन भारत मंडपम, नई दिल्ली में हुआ, जहाँ साक्षी पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए। युवाओं की भागीदारी और नवाचार आधारित सोच को प्रधानमंत्री ने विशेष महत्व दिया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


साक्षी पांडे ने स्कूली शिक्षा – माइलस्टोन स्कूल, भिलाई
उच्च शिक्षा – भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
से प्राप्त की है।
वे डॉ. श्रवण पांडे, प्राध्यापक, भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं डॉ. रचना पांडे, प्राचार्य, कॉन्फ्लुएंस कॉलेज की पुत्री हैं।


प्रदेश के लिए गौरव


साक्षी पांडे की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और भिलाई शहर के लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और यह दर्शाती है कि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय मंच पर नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।