सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 14 फरवरी। सैनिक स्कूल भर्ती 2024 (Sainik School Bharti 2024) सैनिक स्कूल गोपालगंज (Sainik School Gopalganj) ने विभिन्न पदों की पूर्ति के लिए 5 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आज से 09 मार्च तक नीचेे दिए गए पते के माध्यम से ऑफलाइन आवदेन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित जानकारी जैसे महत्वपूर्ण तिथि, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, पदों के नाम एवं संख्या, वेतनमान, शैक्षिणक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी हम आपको उपलब्ध करा रहे हैं इसलिए आवदेन करने से पहले भर्ती के नियम/शर्तों को ध्यानपूर्वक पढे़ं और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।
🔸 आवेदन की प्रारंभिक तिथि 10 फरवरी से, आवेदन की अंतिम तिथि 09/03/2024 तक
🔸 आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष
Sainik School Bharti 2024
आयु सीमा की गणना 09/03/2024 से की जायेगी तथा आयु में छूट केन्द्र सरकार के नियम अनुसार दी जाएगी।
🔸 आवेदन शुल्क (Application Fee)
जरनल / ओबीसी / ईडब्लूएस वर्ग के लिए 500 रूपये
एससी / एसएसटी वर्ग के लिए 400 रूपये। आवेदक को आवेदन शुल्क का भु्गतान एसबीआई डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से प्रिंसिपल, प्राचार्य, सैनिक स्कूल गोपालगंज भारतीय स्टेट बैंक, नरैनिया शाखा (कोड-09212), जिला-गोपालगंज (बिहार) के नाम देय करना होगा।
🔸 वेतन (Salary)
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 26,250 रूपये से 81,500 रूपये (पदों के अनुसार) प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
🔸 पदों के नाम एवं संख्या (Name of Posts / No.)
पद के नाम पद की संख्या
पीजीटी (रसायन विज्ञान) 01
परामर्शदाता 01
लाइब्रेरियन 01
अपर डिविजन क्लर्क 01
पीईएम/पीटीआई-सह-मैट्रन (महिला) 01
कुल पद 05
🔸 शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
पीजीटी (रसायन विज्ञान)
इस पद का आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से 02 वर्ष इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट एम.एससी. रसायन विज्ञान में एनसीईआरटी के रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन का पाठ्यक्रम या रसायन विज्ञान और बी.एड. में कुल मिलाकर कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष डिग्री होना
चाहिए।
🔸 लाइब्रेरियन
इस पद का आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से पुस्तकालय विज्ञान में डिग्री/डिप्लोमा के साथ स्नातक होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी बातचीत करने का ज्ञान होना चाहिए।
🔸 पीटीआई-कम-मैट्रन महिला
इस पद का आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री या शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा होना चाहिए।
🔸 काउंसलर
इस पद का आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री या मार्गदर्शन और परामर्श में डिप्लोमा होना चाहिए।
🔸 अपर डिविजन क्लर्क
इस पद का आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से स्नातक की डिग्री होना चाहिए साथ ही हिंदी अग्रेजी टाईपिंग का ज्ञान होना चाहिए।
🔸 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
लिखित परीक्षा
ट्रेड टेस्ट / टाईपिंग टेस्ट
दस्तावेज़ सत्यापन
चयन
🔸 आवेदन कैसे करें (How To Apply)
सैनिक स्कूल गोपालगंज भर्ती 2024 का आवदेन करने के लिए आवेदक को नीचे दिए गए पते पर आवेदन फार्म डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर, संबंधित दस्तावेज, फोटो लगाकर दिनांक 09/03/2023 समय 5:00 बजे से पहले स्पीड/पंजीकृत डाक से भेजें। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र वाले लिफाफे के शीर्ष पर शब्दों (बड़े अक्षरों में)” पद का नाम लिखें।
कार्यालय का पता : “प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल गोपालगंज, डाकघर: हथवा, जिला गोपालगंज – 841436 [बिहार]”

