सीजी न्यूज ऑनलाइन 22 जून 2026। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम Steel Authority of India Limited (सेल) के अंतर्गत संचालित Bokaro Steel Plant ने यंग प्रोफेशनल्स (स्किल्ड प्रोफेशनल्स/एक्सपर्ट्स) के पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 20 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
जारी विज्ञापन के अनुसार भर्ती तीन स्तरों में की जाएगी। यंग प्रोफेशनल-1 के 10 पद, यंग प्रोफेशनल-2 के 7 पद तथा यंग प्रोफेशनल-3 के 3 पद निर्धारित किए गए हैं।
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास बी.ई./बी.टेक., कंपनी सेक्रेटरी (CS), चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) अथवा कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) की योग्यता होना आवश्यक है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी अनिवार्य रखा गया है।
भर्ती में यंग प्रोफेशनल-1 के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष एवं न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव, यंग प्रोफेशनल-2 के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष एवं न्यूनतम 6 वर्ष का अनुभव तथा यंग प्रोफेशनल-3 के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष एवं न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
सेल प्रबंधन ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
प्रमुख बिंदु
▪️कुल पद : 20
▪️योग्यता : बी.ई./बी.टेक./सीएस/सीए/सीएमए
▪️अनुभव : 3 से 10 वर्ष
▪️अधिकतम आयु सीमा : 35 से 42 वर्ष
▪️आवेदन प्रारंभ : 10 जून 2026
▪️अंतिम तिथि : 1 जुलाई 2026
▫️नियुक्ति स्थान : बोकारो स्टील प्लांट, झारखंड


