सीजी न्यूज ऑनलाइन 04 दिसंबर। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली में सेल शेड्यूल्ड ट्राइब एम्पलाइज फेडरेशन के पदाधिकारीगण सह सक्रिय सदस्यगणों की, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अन्तर सिंह आर्य, सदस्य निरुपम चकमा एवं सदस्य डॉ. श्रीमती आशा लकड़ा के साथ अधिकारिक मुलाकात एवं बैठक हुई |

जिसमें सेल के निम्न यूनिटों भिलाई स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, इस्को स्टील प्लांट एवं एलॉय स्टील प्लांट के प्रतिनिधिगण शामिल हुए | बैठक मे अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कल्याणकारी कार्य एवं संबंधित समस्याओं और मांगों से संबंधित मुद्दों को रखा एवं बतलाया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की तरफ से हमारे संगठन को समस्याओं के समाधान और मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया है |

इस बैठक में सेल शिड्यूल ट्राइब इम्पलाइज फेडरेशन के केंद्रीय अध्यक्ष विल्सन कोनगाड़ी(बोकारो), केंदीय महासचिव दुर्गादास टुडू (दुर्गापुर), केंदीय कोषाध्यक्ष मानसिंह हेम्ब्रम(राऊरकेला), केंदीय संगठन सचिव प्रदीप टोप्पो (भिलाई), मुख्य सलाहाकार सुनील किस्कू(बोकारो), केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमन बास्की (बोकारो), राऊरकेला यूनिट के अध्यक्ष सागरा मुंडा, बोकारो यूनिट के अध्यक्ष प्रवीण किस्कू, महासचिव काली मांझी, एलोय स्टील प्लांट के महासचिव अनाथ मंडी, दुर्गापुर से महासचिव संतोष कु. मंडी, भिलाई से सक्रिय सदस्य के रुप में गीतालाल मंडावी एवं ओमनाथ प्रतिनिधि सदस्य के रुप में उपस्थित रहे।

