सेल के सहायक प्रबंधक की दुर्घटना में मौत, टीन सीट उड़कर लगी गर्दन में,
भिलाई नगर 30 अप्रैल । बोकारो इस्पात संयंत्र में आज हुए हादसे में सहायक प्रबंधक मौत हो गई । अधिकारी के शव को बोकारो जनरल अस्पताल में रखा गया है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज 3:45 बजे के करीब स्टील प्लांट ‘एफ’ समवाय एरिया के बैटरी नंबर-05 के पास से गुजर रहे सहायक प्रबंधक धनंजय कुमार, कर्मचारी संख्या-705527 को एक टीन सीट उड़कर गर्दन के पास लगा । इस घटना में सहायक प्रबंधक गंभीर रूप से घायल होकर स्थल पर ही गिर गए । गंभीर अवस्था में इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया । चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सहायक प्रबंधक को मृत घोषित करें । वर्तमान में उक्त कर्मचारी का पार्थिव शरीर बोकारो जनरल अस्पताल में रखा हुआ है।
