सेल कर्मियों को पहली बार दो किश्तो में मिलेगी 40500 बोनस राशि, एनजेसीएस की मैराथन बैठक में हुआ निर्णय

सेल कर्मियों को पहली बार दो किश्तो में मिलेगी 40500 बोनस राशि, एनजेसीएस की मैराथन बैठक में हुआ निर्णय



भिलाई नगर 18 अक्टूबर। एनजेसीएस की मैराथन बैठक के बाद आज सेल कर्मियों के बोनस पर समझौता हो गया है। सेल कर्मियों को दो किश्तो में कुल ₹40500 मिलेगा जबकि प्रशिक्षणार्थियों को बोनस कुल ₹33000 मिलेगा । जिसमें से पहले किश्त मे 31125 रुपए मिलेगा।जबकि प्रशिक्षणार्थियों को ₹27750 मिलेगा। दूसरी किस्त में कर्मचारियों को 9375/ मार्च तक प्रशिक्षणार्थियों को दूसरे किस्त में ₹5250 मार्च 2023 तक प्राप्त होगा।
एनजेसीएस बैठक में हुए समझौते के अनुसार कर्मियों को बोनस/एक्स ग्रेशिया/एसपीआईएस के रूप में ₹28000 तथा विशिष्ट निष्पादन के लिए एक बार ₹12500 (जिसमें से 25% अभी तथा 75% 31 मार्च 2023 या स्कीम बनते ही जो भी पहले होगा, भुगतान किया जाएगा।)
प्रशिक्षणार्थियों को ₹26000 बोनस/एक्स ग्रेशिया/एसपीआईएस तथा ₹7000 विशिष्ट निष्पादन के लिए एक बार (जिसमें से 25% अभी तथा 75% 31 मार्च 2023 या स्कीम बनते ही जो भी पहले होगा, भुगतान किया जाएगा।