सेल ने ईओ परीक्षा परिणाम किए रद्द, फिर से ली जाएगी परीक्षा

<em>सेल ने ईओ परीक्षा परिणाम किए रद्द, फिर से ली जाएगी परीक्षा</em>



भिलाई नगर, 23 दिसंबर। सेल ने EO के लिए पिछले दिन हुई परीक्षा के परिणाम निकलने के उपरांत रद्द कर दिया है। अब परीक्षा आने वाले समय में पुन: नए सिरे से होगी। हाल ही में परीक्षा परिणाम घोषित किया था। किंतु इसी बीच कुछ लोगों ने परीक्षा परिणाम को लेकर तकनीकी कारण बताते हुए सेल में शिकायत की थी जांच के उपरांत सेल ने मुख्यालय ने परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया सेल के सीनियर मैनेजर पर्सनल प्रवीण कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि तकनीकी कारणों की वजह से संपन्न परीक्षा परिणाम रद्द कर दिया गया है। सेल से जारी आदेश के अनुसार स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड कॉर्पोरेट कार्यालय नई दिल्ली द्वारा आईआर एंड डब्ल्यू/ई-438/22 के अनुसार संयुक्त लिखित परीक्षा 06 नवंबर को आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार साक्षात्कार के लिए लघु सचीबद्ध उम्मीदवारों की सूची 19 दिसंबर जिन उम्मीदवारों की सूची अधिसूचित की गई थी, परिणाम के मूल्यांकन और तैयारी में कुछ विसंगतियां बाद में सेल के संज्ञान में आई हैं। उसी का संज्ञान लेते हुए सभी 14 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित लिखित परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। पुनः परीक्षा कार्यक्रम और संबंधित तौर-तरीकों के बारे में जानकारी अलग से दी जाएगी।