साई कॉलेज , सेक्टर 6, भिलाई को प्रथम साइकिल NAAC मूल्यांकन में B++

<em>साई कॉलेज , सेक्टर 6, भिलाई को प्रथम साइकिल NAAC मूल्यांकन में B++</em>


साई कॉलेज , सेक्टर 6, भिलाई को प्रथम साइकिल NAAC मूल्यांकन में B++

भिलाई नगर 28 फरवरी । साई कॉलेज , सेक्टर 6, भिलाई ने प्रथम साइकिल में NAAC मे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर B++ Grade, 2.89 CGPA के साथ प्राप्त किया।

साई कॉलेज में NAAC द्वारा 22 एवं 23 फरवरी को NAAC पियर टीम के द्वारा कॉलेज का निरीक्षण कर कॉलेज के सभी पहलुओं का भौतिक सत्यापन कर उनका मूल्यांकन कर कॉलेज के द्वारा किए गए गुणवत्ता पूर्ण कार्यों एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण की प्रशंसा की और कॉलेज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के द्वारा भी कॉलेज के मैनेजमेंट एवं स्टाफ को बधाई दी गई।

NAAC के सफल ग्रेडिंग कार्य के पीछे IQAC कोऑर्डिनेटर डॉ ममता सिंह एवं सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस सफलता हेतु कॉलेज के चेयरमैन श्री जी एस सचदेव एवं डायरेक्टर श्री हरमीत सचदेव द्वारा सभी छात्रों, अभिभावकों, प्राचार्य एवं स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।