साहू समाज भिलाई ने डॉ. मनराखन लाल साहू के योगदान को किया नमन

साहू समाज भिलाई ने डॉ. मनराखन लाल साहू के योगदान को किया नमन


🔴साहू मित्र सभा भिलाई नगर के तत्वाधान में युवा महोत्सव का भी आयोजन


भिलाईनगर, 20 जुलाई 2026। साहू मित्र सभा भिलाई नगर के तत्वाधान में समाज रत्न स्व. डॉ. मनराखन लाल साहू स्मृति समारोह एवं युवा महोत्सव का आयोजन रविवार को संस्कृत सदन सुपेला में किया गया। इस अवसर पर उनके सामाजिक योगदान को नमन किया गया। उन पर केंद्रित स्मारिका भी विमोचित हुआ।
प्रथम सत्र में डॉ.मनराखन लाल साहू जयंती स्मृति समारोह का आयोजन हुआ। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी बघेल थीं। सांसद निधि द्वारा निर्मित स्व.डॉ.मनराखन लाल साहू सभागार का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष खेदराम साहू ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि स्व.डॉ मनराखन लाल साहू ने समाज को संगठित करने का जो कार्य किया है वह अविस्मरणीय है। आज साहू समाज उनके द्वारा दिखाये गए मार्ग में चलकर अग्रणी समाज को परिभाषित करता है। हम उनके योगदान को नमन करते हैं। मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी बघेल ने कहा कि जो समाज अपने पुरोधा की स्मृति करता है और उनके बताए हुए रास्ते पर चलता है वह समाज उन्नति करता है।

प्रमुख अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने स्व. डॉक्टर साहू के योगदान को याद किया.एवं आज से 50 वर्ष पूर्व उनके द्वारा कम साधन में किए गए परिश्रम का उल्लेख किया । ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पहले समाज के लोग समाज को देने के लिए कार्य करते थे लेकिन आज की स्थिति यह है कि लोग समाज से हमें क्या प्राप्त होगा यह सोचते हैं। पहले और आज की स्थिति में यह अंतर आ गया है। स्वर्गीय डॉ. साहू ने भवन निर्माण का कार्य भी हाथ लिया था। उनका विचार था इतने बड़े साहू समाज का स्वयं का भवन भी होना चाहिए। इस दिशा में वे सफल भी हुए। उन्होंने कहा कि जरूरत इस बात की है कि केवल सुनने भर से काम नहीं होगा उनके आदर्शों को अपने जीवन में हमें उतरना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ.नीरेन्द्र साहू अध्यक्ष छ. ग. प्रदेश साहू संघ ने कहा कि स्व.डॉ.मनराखन लाल साहू ने भक्त माता कर्मा के इतिहास को खोजकर समाज के पटल में रखा और उनके द्वारा भक्त माता कर्मा का प्रथम तैलचित्र का निर्माण करवाया गया। उनके ही प्रेरणा से स्व. बेदूराम राम साहू द्वारा आरती रची गई जिसका पूरा साहू समाज आज श्रद्धापूर्वक गायन करता है। उनके द्वारा किए गए महान सामाजिक कार्यों से नई पीढ़ी को अवगत कराया जाना सराहनीय कार्य है। वक्ता राधेश्याम साहू ने स्व.डॉक्टर साहब के साथ मिलकर किए गए कार्यों एवं उनकी कार्यशैली का जिक्र किया। खिलावन साहू पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष छ. ग.प्रदेश ने कहा कि स्व. डॉ. मनराखन लाल साहू जी की जयंती प्रदेश स्तर पर मनाई जानी चाहिए। कार्यक्रम को जागेश्वर साहू, दीपक ताराचंद साहू,चंद्रभूषण साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में श्रीमती रामशीला साहू पूर्व मंत्री, जितेंद्र साहू अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड,डॉ सुनील साहू संगठन सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, नारद साहू, डॉ. कामता साहू, रमेश साहू, हरिद्वारिका साहू, श्याम लाल साहू,नथेलाराम साहू, सीताराम साहू उपस्थित थे।
कार्यक्रम में स्व. डॉ. मनराखन लाल साहू की जीवन संगिनी श्रीमती उदिया साहू भी उपस्थित थीं।
प्रथम सत्र में सुभाष वर्मा फोटोग्राफर, स्व.हरिनाथ सिन्हा कलार्थी चित्रकार के परिवार का सम्मान किया गया। स्व.डॉक्टर मनराखन लाल साहू के जीवन पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कोहका एवं कैंप एक की बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रथम सत्र का संचालन परसराम साहू एवं डॉ. भारती साहू ने किया।
द्वितीय सत्र में साहू मित्र सभा के युवा प्रकोष्ठ द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस सत्र में शशिकांत साहू, गिरवर बंटी साहू, दिनेश साहू, तिलेश्वर साहू, यशवंत साहू, गायक नरेंद्र हिरवानी अतिथि थे। श्रीमती तरुणा साहू ने पंडवानी गायन प्रस्तुत किया। इकाई द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस सत्र में पूर्व युवा प्रकोष्ठ के संयोजकों का सम्मान किया गया। द्वितीय सत्र का संचालन और आशुतोष साहू ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती रंजना साहू, उन्मेष साहू.भरत राम साहू,हीरा शंकर साहू, श्रीमती दीपेश्वरी साहू,गजेंद्र गंजीर अरुण कुमार साहू,अजीत साहू श्रीमती, हेमा साहू, धनसाय साहू के साथ-साथ साहू मित्र सभा के समस्त प्रकोष्ठ के संयोजकगण, इकाई अध्यक्ष एवं पदाधिकारगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।