🙏🏻🙏हर हर महादेव 🙏🙏🏻
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌤️ दिनांक – 13 फरवरी 2026
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत 2082
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ॠतु
🌤️ *मास – फाल्गुन
( *गुजरात-महाराष्ट्र -माघ* )
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – एकादशी दोपहर 02:25 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ नक्षत्र – मूल शाम 04:12 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*
🌤️ योग – वज्र 14 फरवरी रात्रि 03:23 तक तत्पश्चात सिद्धि*
*⚛️सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ-:👇👇
(दिल्ली समयानुसार)
सूर्योदय———-07:01
सूर्यास्त———-18:09
सूर्य राशि——— मकर
चन्द्र राशि———-धनु
चन्द्रोदय———28:52
चन्द्रास्त———-14:07
___________
👽 *अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)-: 👇👇
🌑दुष्टमुहूर्त 09:21 से 10:04 तक, 🌑राहु काल11:11 से 12:34 तक
🌑कालवेला/अर्द्धयाम14:46 से 15:27 तक 🌑दिशा- शूल—— पश्चिम
___________
*⚛️शुभ मुहूर्त समय-:👇👇
ब्रह्म मुहूर्त 04:00 से 05:00 तक
अभिजीत 12:35 से 12:55 तक
विजय मुहूर्त 13:55 से 14:37 तक
गोधूलि बेला 17:30 से 18:20 तक
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌹आज के व्रत त्यौहार🌹
➡️ *आज विजया एकादशी व्रत ।
➡️ *आज विष्णुपदी कुंभ संक्रांति ।
(पुण्यकाल: सूर्योदय से दोपहर 12:41 तक)
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🪐*आज ग्रह गोचर-:⤵️
💥 *आज सूर्य देव मकर राशि से निकलकर एक माह तक कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जिसका सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा/
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌷फाल्गुन कृष्ण पक्ष में आने वाले महोत्सव🌷
🔥 *एकादशी व्रत फाल्गुन कृष्ण पक्ष : 👉 दिनांक
13/02/20256 शुक्रवार
🔥 *प्रदोष व्रत फाल्गुन कृष्ण पक्ष : 👉 दिनांक
14/02/2026 शनिवार
🔥 *महाशिवरात्रि व्रत : 👉 *फाल्गुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि सायंकाल 17 बजकर 05 मिनट तक रहेगी इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ दिनांक
15/02/2026 रविवार को।
🔥 *देव कार्य व पितृ कार्य अमावस्या : 👉 *सायंकाल 17 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। फाल्गुन कृष्ण पक्ष दिनांक 17/02/2026 मंगलवार ।
🔥*पंचक प्रारंभ : 👉 *फाल्गुन कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि पंचक प्रारंभ प्रातः काल 09 बजकर 01 से प्रारंभ
दिनांक 17/02/2026 मंगलवार।
🔥 वर्ष 2026 में दो जेष्ठ के महिने आ रहे हैं जो अधिक मास का महीना कहलाएगा । 🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग*~🌞
🌷विजया एकादशी🌷
➡️ *आज यानी 13 फरवरी 2026 शुक्रवार को विजया एकादशी है।
👉🏻 *विजया एकादशी का व्रत करनेवाले को इस लोक में विजय प्राप्ति होती है और परलोक भी अक्षय बना रहता है।*
💥 हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l 🌷राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।।
सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
💥 *त्रिफला एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसमें तीन फल – आंवला, हरीतकी और बिभीतकी – शामिल हैं। इसका उपयोग स्वास्थ्य पूरक के रूप में और नेत्र शोधक के रूप में किया जा सकता है। त्रिफला आंखों के भीतरी दबाव को कम करता है, आंखों की सूजन को दूर करता है और आपकी ऑप्टिक तंत्रिका को मजबूत बनाता है। पूरे शरीर का पौषण करते हैं।
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌷शनिप्रदोष व्रत🌷
🌹🙏🏻 हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 14 फरवरी, शनिवार को शनिप्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌷‘मातृ–पितृ पूजन दिवस’ ज्योतिष की दृष्टि से🌷
🙏🏻 अपने माता पिता का आदर करते और वेलेंटाईन डे का कचरा दिमाग में न रखें …..कि ये लोग मानते हैं तो हम भी मनाये… नहीं !! अपने माता पिता का पूजन करें…. बापूजी ने सहज में ऐसी सुन्दर सीख दी । हर साल जो 14 फरवरी को वेलेंटाईन डे मनाते हैं न ….मूर्ख लोग…. पर
🙏🏻 14 फरवरी के दिन अधिकांशतः सूर्य भगवान कुम्भ राशि पे होतें है । बिलकुल कोई पंडित इसको नकार नहीं सकता, लगभग अधिकांश 14 फरवरी को सूर्य भगवान कुम्भ राशि पे होतें हैं और कुम्भ राशि के स्वामी कौन हैं ? शनि देव । कुम्भ राशि के स्वामी शनि, शनि देव सूर्य भगवान के बेटे हैं । तो वो अपने पिता का खूब आदर करते और पिता की परिक्रमा करते हैं । तो जो 14 फरवरी के दिन वेलेंटाईन डे मनाते हैं न उनपे सूर्य भगवान और शनि देव दोनों नाराज़ होतें है।
भयंकर और 14 फरवरी के दिन सनातन संस्कृति के कहे अनुसार जो माता पिता का पूजन करते हैं उनपे सूर्य भगवान और शनि देव दोनों खुश होते हैं …. क्यो कि उस दिन शनि देवता भी सूर्य भगवान की पूजा करते हैं और सूर्य भगवान की परिक्रमा करते हैं ।
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌷थकान मिटाने हेतु🌷
🔥🔸ध्यान-भजन करने बैठे और थकान लगे तो क्या करे ? पलथी मार के बैठो और शरीर को चक्की कि नाई गोल घुमाओ । अनाज पीसने कि हाथवाली चक्की घूमती है न गोल, ऐसे थोड़ी देर घुमाओ, फिर उसकी विपरीत दिशा में भी घुमाओ । फिर अपने-आप घूमेगा थोड़ी देर । इससे थकान मिटेगी, ताजगी आयेगी ।*
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌷कलह, धन-हानि व रोग- बाधा से परेशान हों तो🌷
💥🔸घर में कलहपूर्ण वातावरण, धन-हानि एवं रोग-बाधा से परेशानी होती हो तो आप अपने घर में मोरपंख कि झाड़ू या मोरपंख पूजा-स्थल में रखें । नित्य नियम के बाद मन-ही-मन भगवन्नाम या गुरुमंत्र का जप करते हुए इस पंख या झाड़ू को प्रत्येक कमरे में एवं रोग-पीड़ित के चारों तरफ गोल-गोल घुमाये ।*
कुछ देर ‘ॐकार ‘ का कीर्तन करें-करायें । ऐसा करने से समस्त प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है तथा ऊपरी एवं बुरी शक्तियों का प्रभाव भी दूर हो जाता है ।
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌷विद्यार्थी विशेष🌷
(सर्वांगीण विकास के पाँच दिव्य सोपान)
💥🔸एकाग्रता, अनासक्ति, श्रद्धा, सच्चरित्रता और ब्रह्मचर्य पाँच साधन इतने प्रभावशाली हैं कि छोटे-से-छोटे व्यक्ति को भी महान बनाने में देर नहीं करते । ये सद्गुण विकसित करें तो ईश्वरप्रापि हो जाय । और ईश्वरप्राप्ति हो गयी तो क्या बाकी रहा ! जगत की कोई भी चीज उसके लिए अप्राप्त नहीं है, आसान है । फिर तो पढ़ाई में भी छक्का स्वास्थ्य में भी छक्का, आनंद में भी छक्का !*
🌞~वैदिक पंचांग~🌞
🙏🏵️🌷💐🌹💐🌷🏵️🙏
🌹👉 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष ।
🌹👉दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है।
🌹👉 इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।
🌹👉 तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
🌹👉ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
🌹👉जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।
🌹👉 नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।
🌹👉 नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।
🌞~वैदिक पंचांग~🌞
🙏🏵️🌷💐🌹💐🌷🏵️🙏
🌹 आज का राशिफल 🌹
🌹👉मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों पर विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने आवश्यक काम की सूची बनाकर चलें, तभी आप उन्हें समय से पूरा कर पाएंगे। आप किसी को धन उधार न दें। यदि करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो परिवार के बड़े बुजुर्गों से सलाह अवश्य लें। आप अपनी संतान की संगति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर रुचि रखेंगे। आपको बाद में अपने काम को पूरा करने में समस्या आएगी।
🌹वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरा होने की संभावना है। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियां को समय रहते निभाना होगा। आप जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से आप किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी।
🌹मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। विभिन्न क्षेत्र में आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिलती रहेगी। परिवार में किसी पूजा पाठ व भजन, कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। आप परोपकार के कार्यों में बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी आपकी खूब रुचि रहेगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में लगाएंगे।
🌹कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको अकस्मात लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आप किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
🌹सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आए प्राप्त होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको कुछ उलझन तो रहेगी, उससे बचने के लिए आप बड़े सदस्यों से बातचीत करें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं ना बढ़े, इसलिए आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को बनाए रखें । आपकी आय बढ़ने से आप अपने खर्चों में भी वृद्धि कर सकते हैं। आपके कुछ आवश्यक काम रुक सकते हैं, इसके लिए आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा।
🌹कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कारोबार में पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपने विरोधियों की चाल को समझना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे अधिकारी उनका प्रमोशन कर सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं आपको परेशान करेंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि उन्होंने अपना ध्यान इधर लगाया, तो इससे उनका कोई नुकसान हो सकता है। कारोबार में कोई तकनीकी समस्या आ सकती है।
🌹तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस में आप अपने उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय भी बढ़ेगी और पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके। बुद्धि व विवेक से आप काफी कुछ पा सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।
🌹वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको किसी बात के लिए पछतावा होगा। संतान भी आपसे नाराज हो सकती है। आपके बिजनेस में जल्दबाजी में कोई डील फाइनल होगी, जो आपको समस्या दे सकती है। आप किसी नए वाहन को खरीद कर घर ला सकते हैं। आपको बड़ी सदस्यों की बातों को सुनना व समझना होगा। ईर्ष्यालु और झगड़ालू लोगों से आप बचें। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है। आपकी संपत्ति में आज इजाफा होगा।
🌹धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कामों से आपको सर्वोच्च पद की प्राप्ति होगी। आपके भाग्य का सितारा चमकेगा। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आपको यदि किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको शीघ्रता में भावुकता में कोई निर्णय न लें, नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप संतान को पूरा समय दें, उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती हैं।
🌹मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी शान शौकत की वस्तु की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई समस्या हो सकती है। आपके जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालना होगा। आपको यदि किसी यात्रा पर जाना हो, तो उसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं।
🌹कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने भाई की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आप कुछ नए स्रोतों से धन कमाएंगे। नौकरी में जुड़े लोगों को कोई समस्या हो सकती है। आप वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।
🌹मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च को लेकर परेशानी लेकर आ सकता है। आप दिखावे के चक्कर में न पड़ें। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको सोच समझ कर किसी योजना में धन लगाना होगा। यदि आप किसी योजना को फाइनल करने जा रहे थे, तो उसमें आपको कुछ समस्या आ सकती है। आपको अपने आसपास रख रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों का दायरा बढ़ेगा। कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
🌞~वैदिक पंचांग~🌞
🙏🏵️🌷💐🌹💐🌷🏵️🙏

