धनु राशि व्यवसाय में नवीनता लाना बेहतर होगा, मकर राशि विरोधियों से सतर्क रहे

धनु राशि व्यवसाय में नवीनता लाना बेहतर होगा, मकर राशि विरोधियों से सतर्क रहे


              🙏🏻🙏हर हर महादेव 🙏🙏🏻

        🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
        🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

⛅दिनांक – 04 अप्रैल 2026
⛅दिन – शनिवार
⛅विक्रम संवत् – 2083
                 (गुजरात अनुसार 2082)
⛅अयन – उत्तरायण
⛅ऋतु – वसंत
⛅मास – वैशाख
               (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)
⛅पक्ष – कृष्ण
⛅तिथि – द्वितीया सुबह 10:08 तक                    तत्पश्चात् तृतीया*
⛅नक्षत्र – स्वाती रात्रि 09:35 तक                  तत्पश्चात् विशाखा*
⛅योग – हर्षण दोपहर 02:17 तक                      तत्पश्चात् वज्र*
⛅राहुकाल – सुबह 09:23 से सुबह 10:57 तक
⛅सूर्योदय – 06:17
⛅सूर्यास्त – 06:43
⛅दिशा शूल – पूर्व दिशा में
⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:44 से प्रातः 05:30 तक
⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:05 से दोपहर 12:55 तक
⛅निशिता मुहूर्त – मध्यरात्रि 12:06 से मध्यरात्रि 12:53 तक

            🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞

💥 व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थसिद्धि योग (प्रातः 06:17 से रात्रि 09:35 तक)

💥 *विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।
       (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

💥 *विशेष – तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।
         (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

              🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞

🌷विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए🌷
👉 *05 अप्रैल 2026 रविवार को संकष्ट चतुर्थी ।   
                (चन्द्रोदय रात्रि 09:52)

🙏🏻 शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :
             🌷 ॐ गं गणपते नमः ।
             🌷 ॐ सोमाय नमः ।

              🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞

              ‪🌷 चतुर्थी‬ तिथि विशेष 🌷
🌹🙏🏻 चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।
📆 हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।
🌹🙏🏻 पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।
       🌹🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार : ⤵️
    👉 “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके।    
             पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥
➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*

              🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
                
                 🌷 कोई कष्ट हो तो 🌷
🙏🏻 हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |
           👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं : ⏬⏬
🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*
🌷 ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।
🌷 ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।
🌷 ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और  जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।
🌷 ॐ अविघ्नाय नम:
🌷 ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:

              🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞

                🌷लू से बचने के लिए🌷
👉 लू से बचने के लिए तेज धूप में घर से बाहर निकलते समय पानी पीकर एवं जूते व टोपी पहन के ही निकलें । एक साबुत प्याज साथ में रखें । लू लगने पर मोसम्बी के रस का सेवन बहुत ही लाभदायी हैं ।

            🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞

        🌷सिर का सहज सुरक्षा-कवच टोपी🌷
👍🔸 धूप से अपने सिर की रक्षा करना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है । धूप में नंगे सिर घूमने से सिर,आँख,नाक व कान के अनेक रोग होते हैं । सिर में गर्म हवा लगने एवं बारिश का पानी पड़ने से भी अनेक रोग होते हैं । धूप के दुष्प्रभाव से ज्ञान तंतुओं को क्षति पहुंचती है, जिससे यादशक्ति कम हो जाती है ।*
👍🔸 पूर्वकाल में हमारे दादा-परदादा नियमित रूप से टोपी या पगड़ी पहनते थे और महिलाएँ हमेशा सिर ढक कर रखती थी । इस कारण उन्हें समय से पूर्व बाल सफेद होना, अत्यधिक बाल झड़ना (गंजापन), सर्दी होना, सिर दर्द होना तथा आँख,कान,नाक के बहुत-से रोग इनका इतना सामना नहीं करना पड़ता था ।*
👍🔸 यदि आप अपने शरीर के उपरोक्त महत्वपूर्ण अंगों की कार्यक्षमता लम्बे समय तक बनाये रखना चाहते हैं तो धूप से अपने सिर की रक्षा कीजिये । इसके लिए टोपी अत्यंत सुविधाजनक तथा उपयोगी है ।*

             🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞

             🌹आयुर्वेद कहता है:-⏬⏬ 👉उष्णीषं कान्तिकृत्केश्यं रजोवातकफापहम् ।।*
    लघु यच्छस्यते तस्मात् गुरुं पित्ताक्षिरोग कृत् ।।

🔥🔸’मस्तक पर उष्णीष (पगड़ी, साफा, टोपी आदि) धारण करना कांति की वृद्धि करने वाला,केश के लिए हितकारी,धूलि को दूर करनेवाला अर्थात धूलि से बालों को बचानेवाला और वात तथा कफ का नाशक होता है । परंतु ये सब उत्तम लाभ तभी होते हैं जब वह हलका हो । यदि उष्णीष बहुत भारी हो तो पित्त की वृद्धि और नेत्र संबंधी रोग को उत्पन्न करने वाला होता है ।*
🔥🔸 सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें त्वचा एवं होंठों के कैंसर का महत्वपूर्ण कारण मानी जाती हैं । ये किरणें काँचबिंदु जैसी आँखों की विकृतियों को भी जन्म देती है ।*
🔥🔸 वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसी टोपियाँ जिनमें किनारों पर कम-से-कम ३ इंच की पट्टी चारों तरफ लगी है,सिर,चेहरा,कानों तथा गले को सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाती हैं, जिससे स्किन कैंसर से बचाव हो जाता है । घुमावदार टोपियाँ अधिक उपयुक्त होती हैं ।*
🔥🔸चुनाव-प्रचार में बाँटने वाली सिंथेटिक टोपियां लाभकारी नहीं होतीं टोपियाँ मोटे कपड़े की होनी चाहिए ।

           🌞~वैदिक पंचांग~🌞
            🙏🏵️🌷💐🌹💐🌷🏵️🙏  

🌹👉जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष ।

🌹👉दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा।

🌹👉लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं।

🌹👉आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

🌹👉जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :⤵️
➡️मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

🌹👉नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है।

🌹👉 आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

                🌞~वैदिक पंचांग~🌞
            🙏🏵️🌷💐🌹💐🌷🏵️🙏  

               🌹 आज का राशिफल 🌹
🌹👉मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको बिना सोचे समझे किसी योजना में धन लगाने से बचना होगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

🌹वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको आर्थिक मामलों में किसी योजना पर भरोसा नहीं करना है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। रोजगार के तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी।

🌹मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको तरक्की करते देखा आपको विरोधी परेशान रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। माता जी की सेहत में यदि गिरावट आ गई थी, वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

🌹कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सलाह सभी के खूब काम आएगी। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाना नुकसान देगा। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

🌹सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। संतान पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेगी, जिससे उन्हें पुरस्कार भी मिलेंगे। नौकरी को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करना होगा।

🌹कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों में अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं शॉपिंग आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन खर्च करेंगे, जिसके बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।

🌹तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस करना होगा और अपने दिल की जगह दिमाग की सुने। पारिवारिक मामलों को आप हल्के में ना लें, नहीं तो इससे रिश्तों में दूरी आ सकती हैं। सेहत को लेकर आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। आपके ऊपर काम अधिक रहेगा, जिस कारण आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी के बारे में सोच विचारकर सकते हैं।

🌹वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेने थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आप किसी मकान आदि की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई मित्र आपसे कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है।

🌹धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में कामों में बदलाव होने से आपका मन खुश रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को ध्यान रखकर निपटना होगा।

🌹मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। बिजनेस में आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। विद्यार्थीयो की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याएं उनके सीनियर की मदद से दूर होते देख रही हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

🌹कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी आय में वृद्धि होगी और आपका मान सम्मान बढ़ाने से आपको खुशी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ें, तो बेहतर रहने वाला है। कोई निर्णय आप जल्दबाजी में ना लें। आपको किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे।

🌹मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा और व्यवसाय में आप नवीनता ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। परोपकार के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। जीवनसाथी को अपने करियर में अच्छी सफलता मिलेगी, उन्हें किसी सरकारी नौकरी की भी प्राप्ति हो सकती है।

                🌞~वैदिक पंचांग~🌞
            🙏🏵️🌷💐🌹💐🌷🏵️🙏