भिलाई नगर, 9 सितंबर। साई कॉलेज सेक्टर-6 में कॉलेज के महिला सेल एवं आंतरिक शिकायत समिति द्वारा 8 सितंबर को महिलाओं का कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न विषय पर एक सेमिनार सम्पन्न हुआ जिसमें सभी छात्राओं एवं महिला प्राध्यापकों ने सुरक्षा को लेकर खुलकर चर्चा की।

सेमिनार की वक्ता कॉलेज की आईक्यूएसी कोर्डिनेटर डॉ ममता सिंह ने सभी को इस विषय के अंतर्गत आने वाले सभी विषयों एवं विषय की गंभीरता से अवगत कराया। साथ ही साथ विषय से संबंधित सभी बातों को समझाते हुए बताया कि साई कॉलेज में शुरू से छात्राओं एवं महिला कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा कॉलेज मैनेजमेंट इस विषय को लेकर शुरू से ही गंभीर रहा है। कॉलेज ने इसी क्रम में पूरे कैंपस में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं तथा छात्राओं हेतु समय-समय पर ऐसे सेमिनार आयोजित किए जाते हैं ताकि वे इस विषय पर जागरूक रहें। यह सेमिनार सभी प्रतिभागियों के लिए लाभदायक रहा। कई छात्राओं ने सेमिनार के दौरान अपने विचार भी रखे।

