दर्दनाक खबर 🛑 दोस्त का जन्मदिन मनाने गया नेहरू नगर निवासी MBBS छात्र, बाइक से गिर डिवाइडर से टकराया सिर, मौत

दर्दनाक खबर 🛑 दोस्त का जन्मदिन मनाने गया नेहरू नगर निवासी MBBS छात्र, बाइक से गिर डिवाइडर से टकराया सिर, मौत


सीजी न्यूज आनलाईन, 16 नवंबर। बिलासपुर के मेडिकल स्टूडेंट की उत्तराखंड के देहरादून में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। छात्र मिजोरम के सरकारी मेडिकल कालेज में पढ़ रहा था। गुरुवार की रात वह दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए गया था, जहां उसकी तेज रफ्तार बाइक चौक पर डिवाइडर से टकरा गई।

आपको बता दें कि बिलासपुर स्थित नेहरू नगर में रहने वाले मेडिकल व्यवसायी चंद्रशेखर साहू का बेटा समर्थ उर्फ गुनगुन (20 वर्ष) MBBS सेकेंड ईयर का छात्र था। बताया जा रहा है कि समर्थ के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। समर्थ और उसके तीन दोस्त दो बाइक पर सवार होकर शहर में घूमने निकले थे। प्रेम नगर क्षेत्र के चौक के पास तेज रफ्तार बाइक फिसल गई। सड़क पर बाइक काफी दूर तक घिसटती गई। समर्थ के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। हादसे की जानकारी उसके दोस्तों ने परिजनों को दी। खबर मिलते ही समर्थ के परिजन शुक्रवार को ही देहरादून पहुंच गए। पोस्टमॉर्टम के बाद वे शव लेकर बिलासपुर के लिए निकल गए हैं। आज वह बिलासपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। मेडिकल व्यवसायी चंद्रशेखर साहू का बेटा समर्थ पढ़ाई में तेज था। चंद्रशेखर की एक बेटी रायपुर में रहकर नीट की तैयारी कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया है।