दर्दनाक खबर : पहली पोस्टिंग के लिए जा रहे IPS अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत, ट्रेनिंग के बाद कार्यभार संभालने जा रहे थे हर्षबर्धन

दर्दनाक खबर : पहली पोस्टिंग के लिए जा रहे IPS अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत, ट्रेनिंग के बाद कार्यभार संभालने जा रहे थे हर्षबर्धन


सीजी न्यूज ऑनलाइन 02 दिसंबर। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हासन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग के लिए जाते वक्त एक आईपीएस अधिकारी की एक्सीडेंट में मौत हो गईय पीटीआई के मुताबिक, कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन मध्य प्रदेश के रहने वाले थे.

दुर्घटना रविवार शाम को हुई है. वह हसन तालुक के पास थे इसी जौरान वह पुलिस वाहन में सफर कर रहे थे उसका टायर फट गया. पुलिस के मुताबिक, इसकी वजह से, चालक ने वाहन पर कंट्रोल खो दिया, जो बाद में सड़क किनारे एक घर और एक पेड़ से टकरा गई.

प्रोबेशन ऑफिसर के तौर पर हुई थी पोस्टिंग

बर्धन होलेनरसिपुर में प्रोबेशन असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर पर अपना फर्ज संभालने के लिए हसन जिले जा रहे थे. इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया. इमरजेंसी मेडिकल सर्विस मिलने के बावजूद, सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से अस्पताल में उनकी मौत हो गई. दुर्घटना में ड्राइवर, जिसकी पहचान मंजेगौड़ा के तौर पर हुई, उसे मामूली चोटें आईं.