दर्दनाक खबर : झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 बच्चों की मौत

दर्दनाक खबर : झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 बच्चों की मौत


सीजी न्यूज ऑनलाइन 16 नवंबर । झांसी के मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि पांच बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

शुक्रवार देर-रात महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष एसएनसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 47 नवजात भर्ती थे।