दुःखद खबर-पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का निधन, शंकराचार्य अस्पताल में ली अंतिम सांस
भिलाई नगर, 2 जुलाई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी नहीं रहे। आज शाम थोड़ी देर पहले ही उनका श्री शंकराचार्य अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।
वरिष्ठ कांग्रेसी भजन सिंह निरंकारी 1985 से 1990 तक साडा के चेयरमैन रहे। ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहे। वहीं 2009 में हुए उपचुनाव में वैशालीनगर विधानसभा से चुनाव लड़े और भाजपा के जागेश्वर साहू को हराकर विधायक बने थे।

