Anupamaa के सेट पर इन सितारों को आंख दिखा चुकी हैं Rupali Ganguly, अब गौरव खन्ना भी हुए तिगड़म का शिकार!

<em>Anupamaa के सेट पर इन सितारों को आंख दिखा चुकी हैं Rupali Ganguly, अब गौरव खन्ना भी हुए तिगड़म का शिकार!</em>


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 14 फरवरी। Rupali Ganguly Cold War With These Anupamaa Stars: ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को लेकर खबर है कि गौरव खन्ना संग उनकी कोल्डवॉर शुरू हो चुकी है। बता दें कि इससे पहले भी कई सितारों के साथ अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली की लड़ाई हो चुकी है।

Anupamaa के सेट पर इन सितारों को आंख दिखा चुकी हैं Rupali Ganguly
Rupali Ganguly Cold War With These Anupamaa Stars: ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह अनुपमा बनकर लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। शो में रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना की पत्नी का किरदार अदा कर रही हैं। लेकिन उन्हें लेकर खबर आ रही है कि दोनों में कोल्डवॉर चल रही है। साथ ही वे एक-दूजे के साथ काम करने में भी असहज हैं। बता दें कि गौरव खन्ना पहले ऐसे स्टार नहीं हैं, जिनकी रुपाली गांगुली संग जंग छिड़ी हो। इससे पहले भी ‘अनुपमा’ के कई सितारे रुपाली गांगुली के निशाने पर रह चुके हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-

सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey)
‘अनुपमा’ स्टार रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के बीच भी खींचातनी की खबरें आई थीं। बताया जाता है कि दोनों एक-दूसरे से सेट पर बात भी नहीं करते। हालांकि इस बात को सुधांशु पांडे ने हमेशा नकारा है। उनका कहना है कि वे अच्छे दोस्त हैं।

पारस कलनावत (Paras Kalnawat)
​’अनुपमा’ स्टार पारस कलनावत की भी रुपाली गांगुली संग अनबन की खबरें आई हैं। उनका कहना है कि ‘अनुपमा’ से निकाले जाने के वक्त उन्होंने एक्टर को बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं किया था। साथ ही एक्टर ने बिना नाम लिये कहा था कि एक स्टार की वजह से उन्हें सेट पर साइडलाइन किया गया।​

मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma)
​मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मदालसा शर्मा और रुपाली गांगुली के बीच भी चीजें ठीक हैं। हालांकि खुद एक्ट्रेस ने इन खबरों को नकारा है और बताया है कि उनके बीच चीजें अच्छी चल रही हैं।​

मुस्कान बामने (Muskan Bamne)
​अनुपमा स्टार मुस्कान बामने के संबंध भी रुपाली गांगुली से ठीक नहीं लगते। मुस्कान बामने को ‘अनुपमा’ के सभी स्टार के साथ चिल करते देखा जाता है। लेकिन वह रुपाली गांगुली के साथ बिल्कुल नजर आतीं।

अनघा भोसले (Anagha Bhosale)
​अनघा भोसले ‘अनुपमा’ में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने आध्यात्म की खातिर ‘अनुपमा’ को अलविदा कहा था। हालांकि उनका कहना था कि सेट पर होने वाली राजनीति के कारण उन्होंने एंटरटेनमेंट छोड़ा। अनघा ने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन अटकलें लगाई गई थीं कि उनके और रुपाली गांगुली के बीच चीजें ठीक नहीं हैं।

निधी शाह (Nidhi Shah)
​निधी शाह संग भी रुपाली गांगुली के 36 का आंकड़ा होने की खबरें सामने आई थीं। यूं तो निधी शाह को अनुपमा के हर सितारे के साथ चिल करते देखा जाता है। लेकिन रुपाली गांगुली के साथ वह कभी नहीं दिखतीं।​

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)
​रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना एक-दूजे के अच्छे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों एक-दूसरे के साथ काम करने में असहज महसूस करते हैं। यहां तक कि वे अब सोशल मीडिया पर भी एक-दूजे के साथ कोई पोस्ट शेयर नहीं करते।​