20 प्रतिशत लाभांश कमाने के फेर में पड़ा रुंगटा कॉलेज का टीचर, गवाएं 10 लाख

20 प्रतिशत लाभांश कमाने के फेर में पड़ा रुंगटा कॉलेज का टीचर, गवाएं 10 लाख


🔴शिकायत पर स्मृति नगर चौकी में मामला दर्ज

भिलाई नगर 18 अगस्त। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रुंगटा कॉलेज का टीचर 20% लाभांश कमाने के लालच में फंसकर 10 लाख 21 हजार रुपए की धोखाधड़ी का शिकार हो गया। रिपोर्ट पर स्मृति नगर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया है।

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि अमित श्रीवास्तव पिता स्व. के.के. श्रीवास्तव उम्र 50 वर्ष निवासी सड़क नं. 09 स्मृतिनगर भिलाई चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला में रहता है। रूंगटा कॉलेज आर-1 कुरूद रोड भिलाई में शिक्षक है। 19 जून 2025 को अमित श्रीवास्तव के वाट्सअप नम्बर में 225-NJWS-NJ Private Equity Club के नाम से ग्रुप मैसेज आया। जिसमें वाट्सअप चैटिंग पर एएमसी कंपनी एन.जे. ग्रुप में रकम निवेश करने पर अधिक लाभांश का मैसेज आया। तब अमित ने उस ग्रुप पर आये सभी मैसेज को देखा और 30 जून को वाट्सअप नम्बर पर एचएनआई एकाउंट का प्रमाण पत्र भेजा गया और  उनके कम्पनी में रकम निवेश करने पर 5 प्रतिशत का लाभांश मिलेगा। अमित श्रीवास्तव उनके झांसे में आकर 1 जुलाई को अपने पंजाब नेशनल बैंक स्मृतिनगर के खाता क्र. से अपने मोबाईल से  NJ Group Mukesh Textile के खाता पर आईएमपीएस के माध्यम से 10,000/- रूपये ट्रांसफर किए जिसके बाद वाट्सअप नं. पर धारक द्वारा अमित श्रीवास्तव को अधिक रकम निवेश करने पर 20 प्रतिशत तक का लाभांश देने का आश्वासन दिया। उनकी बातो में आकर अमित श्रीवास्तव ने 15 जुलाई तक उनके बताये खाता में आईएमपीएस, एनईएफटी के माध्यम से 8,11,000/- रूपये इस प्रकार कुल 8,21,000/- रूपये ट्रांसफर किया। रकम निवेश करने पर उनके द्वारा अमित श्रीवास्तव को किसी भी प्रकार का लाभांश नही दिया। लाभांश मांगे जाने पर कंपनी द्वारा और निवेश करने कहा गया। एएमसी कंपनी एन.जे. ग्रुप में रकम निवेश करने पर 20 प्रतिशत तक का लाभांश देने का झांसा देकर धोखाधड़ी किया गया है। अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर से स्मृति नगर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।