रूंगटा कालेज की छात्रा से लूट, दो बाइकर्स की तलाश में जुटी पुलिस

रूंगटा कालेज की छात्रा से लूट, दो बाइकर्स की तलाश में जुटी पुलिस


रूंगटा कालेज की छात्रा से लूट, दो बाइकर्स की तलाश में जुटी पुलिस

भिलाई नगर, 1 जुलाई। रूंगटा कालेज में बीएससी कंप्यूटर साईंस की प्रथम वर्ष की छात्रा जब बड़ी बहन के साथ स्कूटर से घर लौट रही थी तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गए। बस स्टैंड चरोदा के पास शाम को 20 दिन पूर्व हुई इस वारदात में पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा 392 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस ने बताया कि रूंगटा कालेज की छात्रा चंचल साहू (18 वर्ष) 10 जून को अपनी बड़ी बहन हेमा के साथ भिलाई बाजार घरेलू सामान खरीदने स्कूटी से गई। दादर घर लौटते समय स्कूटी हेमा चला रही थी और चंचल पीछे बैठ मोबाइल ओप्पो एफ 17 प्रो पर बात कर रही थी। शाम करीबन 5ः30 बजे यासिका कलेक्शन के सामने बस स्टैंड चरोदा में पीछे से बाइक सवार दो अज्ञात आए और मोबाइल छीन तेज रफ्तार से बाइक समेत भाग गए। मोबाइल की कीमत 20 हजार बताई गई है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।