सीजी न्यूज ऑनलाइन 09 अक्टूबर नेशनल जॉइंट कमेटी फॉर स्टील (एनजेसीएस) के आज पांचो यूनियनों की वर्चुअल मीटिंग हुई । जिसमें निर्णय लिया गया की 28 अक्टूबर को सेल प्रबंधन के मनमानी के खिलाफ सेल की सभी इकाइयों एवं खदानों में हड़ताल किया जाएगा l
पांच एनजेसीएस यूनियन इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस एव बीएमएस के नेता शामिल हुए। जिसमें यह तय किया गया कि सेल बोनस फार्मूला बदलने, 39 महीने का एरियर एवं वेज रिवीजन जल्द करने सहित ठेका श्रमिकों के मुद्दों को लेकर 28 अक्टूबर को सेल में हड़ताल किया जाएगा l
1अक्टूबर को बोनस वार्ता विफल होने के बाद यूनियन नेताओं ने 2 अक्टूबर को बैठक कर धरना एवं प्रदर्शन करने का निर्णय लिया एवं नवंबर महीने में हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। लेकिन सेल की अलग-अलग इकाइयों से यूनियन नेताओं के सुझाव को देखते हुए एवं झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण बोकारो में नवंबर में आचार संहिता लागू होने की संभावना व राउरकेला और सेलम स्टील प्लांट में नवंबर महीने में मान्यता के लिए होने वाले चुनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि दीपावली से पहले ही हड़ताल किया जाए। इस पर सभी यूनिट के नेताओं से राय ली गई l जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि 28 अक्टूबर 2024 को एक दिवसीय हड़ताल किया जाए l साथ ही 14 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना करने का निर्णय लिया गया।
मीटिंग में इंटक से डॉ जी संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे,वंश बहादुर सिंह, हरजीत सिंह, पीके बेहरा, रजत दिक्षित सीटू से तपन सेन, ललित मोहन मिश्रा, जगन्नाथ त्रिवेदी एटक से विद्यासागर गिरी, रामाश्रय प्रसाद, विनोद सोनी, एचएमएस से संजय बढ़ावकर, राजेंद्र सिंह प्रमोद मिश्रा, बीएमएस से डीके पांडे, रवि शंकर सिंह सहित माइंस के भी यूनियन नेता शामिल हुए l

