RRB RECRUITMENT : रेलवे में 2 लाख 80 हजार पदों पर 10वीं 12वीं पास के लिए भर्ती, जानें अपडेट

<em>RRB RECRUITMENT : रेलवे में 2 लाख 80 हजार पदों पर 10वीं 12वीं पास के लिए भर्ती, जानें अपडेट</em>


सीजी न्यूज़ ऑनलाइन डेस्क 31 जुलाई । रेलवे में नौकरी पाने का सपना लाखों युवाओं के मन में रहता है। खासकर रेलवे के ग्रुप डी भर्तियों (RRB Group D Recruitment) के लिए हमेशा ही उम्मीदवारों की निगाह रहती है और ग्रुप की एक ऐसी शाखा बनकर सामने आई है जिसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या सबसे अधिक होती है। यदि आप रेलवे में नौकरी के लिए इच्छुक हैं तो जल्द ही आपके लिए एक खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल रेलवे भर्ती के अंतर्गत रेलवे ग्रुप डी और सी के पदों पर भर्तियां निकाली जानी हैं। जिसको लेकर हम सभी अपडेट आपको नीचे दे रहे हैं…

RRB GROUP C, D RECRUITMENT : रेलवे ग्रुप डी और सी पदों पर करेगा भर्ती


इंडियन रेलवे के अंतर्गत रेलवे ग्रुप डी (Railway Group D) और ग्रुप सी (Railway Group C) लेवल पदों पर जल्द ही भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की जा सकती है। भर्ती के नोटिफिकेशन को लेकर कोई स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन सरकार की ओर से साफ संकेत हैं कि विभिन्न ग्रुप सी और ग्रुप भी पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी। हाल ही में रेल मंत्री अश्वनी वैभव ने विपक्ष के एक सवाल पर जवाब के रूप में इस बात की पुष्टि की थी कि लाखों पदों पर जल्द ही रेलवे में भर्ती निकाली जाएगी।

RRB RECRUITMEMT : कितने पदों पर आएगी रेलवे में भर्ती –

युवाओं के मन में रेलवे ग्रुप डी और ग्रुप सी भर्तियों के लिए यह सबसे बड़ा प्रश्न होगा कि कितने पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट और राज्यसभा में दिए गए प्रश्न के जवाब में इस बात पर कुछ संभावित बातें हैं सामने आई हैं और इन बातों के आधार पर यह कहा जा सकता है की 280000 के आसपास पदों पर भर्तियां निकाली जाएगी।

RRB RECRUITMENT : पदों के नाम को लेकर क्या है अपडेट –

रेलवे की भर्ती में ग्रुप डी (Railway Group D Bharti) और ग्रुप सी लेवल पदों पर भर्तियां होंगी लेकिन कौन-कौन से पद इसमें शामिल होंगे इसको लेकर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। फिलहाल पदों की विस्तृत जानकारी के लिए हम लगातार नोटिफिकेशन की अपडेट पर कार्य कर रहे हैं और जैसे ही हमें यह जानकारियां स्पष्ट होंगी हम तत्काल आपको इस नोटिफिकेशन को लेकर पूरी सूचना देंगे।

RRB RECRUITMENT : रेलवे भर्ती के लिए क्या होगी शैक्षणिक योग्यता

रेलवे की इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है क्योंकि जब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता तब तक यह कह पाना संभव नहीं है की शैक्षणिक योग्यता की क्या मांग की जाएगी। फिलहाल के लिए संभावित बिंदुओं की बात यदि करें तो 10वीं 12वीं पास सहित कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन स्तर की शैक्षणिक योग्यता मांगी जा सकती है। कुछ पदों के लिए 10वीं पास तथा कुछ पदों के लिए 12वीं पास इसके साथ ही ग्रुप की लेवल पदों के लिए ग्रेजुएशन स्तर की शैक्षणिक मान्यता मांगी जा सकती है।