दुपहिया वाहन से घर जा रही महिला पंचायत सचिव से लूट , बाइक सवार लुटेरे मंगलसूत्र मोबाइल फोन लूट कर हुए फरार, उतई थाना क्षेत्र की घटना
दुर्ग 5 सितंबर । मां के घर जा रही महिला पंचायत सचिव से उतई पुलिया के पास अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के द्वारा मंगलसूत्र एवं मोबाइल फोन लूट लिया गया । रिपोर्ट पर से उतरी पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
कुत्ता ही पुलिस ने बताया कि पंचायत सचिव आरोपियों द्वारा श्रीमती दीप्ति चंद्राकर 32 वर्ष वार्ड नंबर 11 बाजार पारा अण्डा में निवासरत है।, ग्राम पंचायत मंटग में पंचायत सचिव पद पर कार्यरत् है। मायका ग्राम धौराभाठा थाना उतई में हैं । 3 सितंबर को पंचायत सचिव संघ के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कलेक्टर कार्यालय दुर्ग के सामने होने से श्रीमती दीप्ति चंद्राकर धरना में शामिल हुई थी। धरना समाप्ति के बाद स्वयं के दुपहिया वाहन क्रमांक CG 07 BE 5997 से अपने मायके उतई नहर नाली होते हुए रात्रि करीब 08.45 बजे खोपली पुल के पास पहुंची थी कि उसी समय दो लडके दुबले पतले उम्र 25-30 वर्ष मोटर सायकल से आकर सामने बाइक खडी कर दी । काफी डराते धमकाते हुए गले में पहने सोने का मंगलसूत्र लकेट 02 ग्राम, कीमती 10,000 रूपये एवं पास में रखे ओप्पो A/9 कंपनी का मोबाइल फोन कीमती 16,000 रूपये जुमला कीमती 26,000 रूपये को जबरदस्ती लूट लिये । श्रीमती दीप्ति चंद्राकर शोर मचाने लगी तब उनके दुपहिया वाहन का चाबी भी जबरदस्ती छीन कर भाग गये । धौराभाठा में पहुंचकर बलीराम साहू को घटना संबंध में बताएं उसके बाद फोन माध्यम से अपने बडे भाई सत्यनारायण चंद्राकर को बुलाकर घटना की बात से अवगत कराकर साथ लूट करने वालों की पता तलाश किये पता नहीं चला एवं रात्रि होने से दूसरे दिन थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई इस पर से उतई पुलिस के द्वारा अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

