भेलवा तालाब रोड और वैशाली नगर में अलग-अलग दम्पत्ति से लूट, जांच में जुटी पुलिस

भेलवा तालाब रोड और वैशाली नगर में अलग-अलग दम्पत्ति से लूट, जांच में जुटी पुलिस


भेलवा तालाब रोड और वैशाली नगर में अलग-अलग दम्पत्ति से लूट, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई नगर, 1 जुलाई। बाइक से जा रहे दम्पत्ति से बैग छीन फरार होने वाले बाइकर्स के खिलाफ दो अलग-अलग मामले में वैशाली नगर और सुपेला थाना पुलिस ने लूट का अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक राधिका नगर निवासी महावीर प्रसाद अग्रवाल (50 वर्ष) बीते सोमवार की रात लगभग साढे 12 बजे कैलाश नगर अपने भाई आनंद अग्रवाल के घर से पत्नी चेतना के साथ जुपिटर से घर वापस लौट रहे थे तभी वैशाली नगर चौकी के सामने सुंदर नगर जाने वाले क्रासिंग मार्ग पर अज्ञात बाइकर्स पीछे से आया और चेतना के हाथ से क्रीम कलर का बैग छीनकर गुरूनानक मार्केट की ओर भाग गया। बैग में मोबाइल और नगर डेढ़ हजार रुपये थे। कल पीड़ित दम्पत्ति ने वैशाली नगर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवायी है। 

वहीं एक अन्य मामले में सुपेला थाना पुलिस ने जानकारी दी कि दिनेश विश्वकर्मा (52 वर्ष) दुर्गा चौक पुरानी बस्ती जुनवानी निवासी रात करीबन सवा 12 बजे पत्नी किरण के साथ बाइक से अपने साले ब्रजेश विश्वकर्मा के तिलक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे तभी गुरुद्धारा तिराहा भेलवा तालाब के आगे बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे बांये तरफ से क्रास कर किरण का हैंडबैग छीन कर डी मार्ट रोड की ओर निकल गए। बैग में मोबाइल, 2 नग कान के सोने के टाप्स और डेढ़ सौ रुपये नगद थे। सुपेला पुलिस ने दम्पत्ति की रिपोर्ट पर लूट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।