प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पहुंची रिसाली महापौर, राजकीय गमछा पहनाकर या स्वागत
भिलाई नगर 11 जनवरी । महापौर श्रीमती शशि सिन्हा ने वरिष्ट कांग्रेसी व प्रोफेशनल काँग्रेस के भिलाई अध्यक्ष राकेश मिश्रा के निवास पहुच कर भेंट की।
राकेश मिश्रा ने महापौर का राजकीय गमछा पहना कर स्वागत किया। महापौर द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता से शहर के विकास के लिए चर्चा की । इस पर श्री मिश्रा ने जन सुविधाओं को ध्यान में रखकर विकास कार्य को गति देने का सुझाव दिया। ताकि नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।
गृह मंत्री के मंशा अनुरूप चुनाव पूर्व बनाये गये योजनाओं के साथ साथ अन्य विषय पर उनका ध्यान आकर्षित करवाया । महापौर श्रीमती शशि सिन्हा के साथ पार्षद चंद्रभान सिंग ठाकुर, पूर्व एल्डरमैन डोमार देशमुख , वार्ड अध्यक्ष राकेश यादव , नंदेश्वर ठाकुर, हुबेलाल साहू , नेतराम साहू, अमर शितोले , रेणुका देशमुख, दिलेश्वरी यादव, गोमेश्वरी देशमुख, वादिका साहू, मीना ठाकुर , प्रिया देशमुख सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। महापौर श्रीमती शशि सिन्हा ने संतोषी मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर राज्य एवं शहर के सुख समृद्धि उन्नति एवं जनता के स्वास्थ के लिए मंगल कामना भी की।


