रिसाली निगम के पार्षद ओम प्रकाश मिरझा नही रहे

रिसाली निगम के पार्षद ओम प्रकाश मिरझा नही रहे


🛑 अंतिम संस्कार सुबह 11:00 पुरैना मुक्तिधाम में

भिलाई नगर 16 मई। छग के दुर्ग जिले के नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमाक 39 पुरैना के पार्षद ओमप्रकाश मिरझा का गुरुवार की रात्रि आकस्मिक निधन हो गया है। वे काफी लंबे समय से बीमार थे।

जिसके कारण रिसाली निगम के बैठकों में नही जा रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा जागृति चौक पुरैना स्थित निवास से निकल जाएगी । अंतिम संस्कार आज 16 म्ई की सुबह 11 बजे मुक्तिधाम पुरैना में किया जायेगा।