सीजी न्यूज ऑनलाइन, 19 नवंबर। प्रदेश भर में आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में ACB/EOW ने छापेमारी की है। आरआई पदोन्नति परीक्षा 2024 में धांधली की शिकायत पर यह कार्रवाई की जा रही है। यह छापेमारी 18 से ज्यादा टीमें शामिल हैं। पटवारी से आरआई बने रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर, सरगुजा बेमेतरा व कांकेर में यह कार्रवाई जारी है।
ACB/EOW सूत्रों के मुताबिक आर ए पदोन्नति परीक्षा में की गई गड़बड़ी को लेकर यह छापेमारी की जा रही है। गड़बड़ी से संबंधित दस्तावेजों का संकलन ACB/EOW टीमों के द्वारा किया जा रहा है। इस छापेमारी की कार्यवाही में 18 से ज्यादा टीमों के द्वारा आज सुबह संबंधित के ठिकानों पर दबिश दी गई है।

