भिलाई आ रहे हैं “चावल वाले बाबा” 🟧 कान्हा पार्क कॉलोनी में कल से भागवत कथा 🟩 चावल देख भूत भविष्य वाचक हैं आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री

<em>भिलाई आ रहे हैं “चावल वाले बाबा” 🟧 कान्हा पार्क कॉलोनी में कल से भागवत कथा 🟩 चावल देख भूत भविष्य वाचक हैं आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री</em>



भिलाई नगर, 1 फरवरी। त्रिकालदर्शी, तपस्वी, ज्ञानी आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री के मुखार बिंदु से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 2 से 10 फरवरी तक कान्हा पार्क कॉलोनी कोहका भिलाई में किया जाएगा।
आपको बता दें कि ये आचार्य पूरे भारत वर्ष में चावल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध हैं तथा चावल देखकर भूत एवं भविष्य बताने में इनको महारत हासिल है। यह भागवत कथा श्रीमती श्रद्धा अनिल मिश्रा के मुख्य यजमानत्व संपन्न होगी। कथा का समय दोपहर 1 बजे से हरि इच्छा तक होगा। कथा प्रारंभ होने के पूर्व तक सभी श्रोतागण के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था कथा स्थल पर रहेगी। 2 फरवरी दोपहर 3 बजे कलश यात्रा कान्हा पार्क कॉलोनी से जय घोषों के साथ शीतल तालाब कोहका तक जाएगी और पुनः कान्हा पार्क पहुंचकर देव स्थापना पश्चात कथा प्रारंभ होगी।