RI प्रमोशन घोटाला 2024 : EOW/ACB मैं 19 ठिकानों से लेनदेन एग्रीमेंट किए जप्त

RI प्रमोशन घोटाला 2024 : EOW/ACB मैं 19 ठिकानों से लेनदेन एग्रीमेंट किए जप्त


🔴प्रश्न पत्र मुद्रण वितरण में संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों के घरों से मिले डिजिटल साक्ष्य

सीजी न्यूज ऑनलाइन 20 नवंबर। ईओडब्ल्यू द्वारा आर.आई. प्रमोशन घोटाला 2024 प्रकरण में राज्य के 19 स्थानों पर रेड की कार्यवाही की गई। घोटाले से संबंधित दस्तावेज एकत्रित किए गए हैं।

आपको बता दें कि कल आई ओ व एवं एसीबी की कई टीमों के द्वारा सात जिलों के 19 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई थी । आर.आई. प्रमोशन घोटाला प्रकरण ब्यूरो के अपराध क्रमांक 64/2025, धारा-7 सी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम 2018 एवं 420, 467, 468, 471, 120बी भा.द.वि. के तहत 18 नवंबर को पंजीबद्ध किया गया। इस तारतम्य में परीक्षा संचालन समिति के अंतर्गत प्रश्न पत्र मुद्रण एवं वितरण कार्य में लगे हुए अधिकारी / कर्मचारी तथा प्रमोशन दिलाने के लिये लायजनिंग कार्य में लगे हुए राजस्व अधिकारियों के निवास स्थानों / परिसरों में रेड की कार्यवाही की गई थी। कुल 19 स्थान में रायपुर में 10. गरियाबंद में 01, बेमेतरा में 01, बिलासपुर में 01, कांकेर में 01, बस्तर में 01, सरगुजा में 04, इस प्रकार कुल 19 विभिन्न स्थानों पर 19 नवंबर को छापे की कार्यवाही कर तलाशी ली गई। तलाशी पर उनके निवास / परिसरों से डिजिटल साक्ष्य, लेनदेन संबंधी एग्रीमेंट तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।