2 दिन पूर्व रिटायर हुए आईपीएस मिश्रा ओएसडी पुलिस मुख्यालय नियुक्त

<em>2 दिन पूर्व रिटायर हुए आईपीएस मिश्रा ओएसडी पुलिस मुख्यालय नियुक्त</em>


रायपुर, 2 फरवरी। परसों ही रिटायर हुए राजेश मिश्रा को राज्य सरकार ने संविदा नुियक्ति दी है। फिलहाल उन्हें ओएसडी पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने उन्हें 1 साल के लिए संविदा नियुक्ति दी है। उन्हें मिलाकर राज्य पुलिस में दो ओएसडी हो गए हैं। इससे पहले पूर्व डीजी डीएम अवस्थी भी ओएसडी एसीबी के पद पर कार्यरत हैं।

बता दें कि 1990 बैच के आईपीएस राजेश मिश्रा लंबे समय से केंद्र में रहे। हालांकि उनका नाम डीजीपी के लिए भी चल रहा था, लेकिन उन्हें एक्सटेंशन नहीं मिल पाया, जिसके बाद वो 31 जनवरी को रिटायर हो गये । राजेश मिश्रा को अब राज्य सरकार ने संविदा नियुक्ति दी है। प्रतिनियुक्ति से 2022 में छत्तीसगढ़ लौटे राजेश मिश्रा प्रदेश में बिलासपुर आईजी के बाद कोई अच्छी पोस्टिंग नहीं पा सके थे। हालांकि केंद्र में वो सीआरपीएफ में जरूर रहे थे। छत्तीसगढ़ लौटने के बाद वो डीजी प्रमोट हो गये थे, लेकिन वो फारेंसिंग साइंस से ही रिटायर हो गये।