शोधार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ अनुसंधान करे – डॉक्टर पांडे, भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रबंधन विभाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

शोधार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ अनुसंधान करे – डॉक्टर पांडे,  भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी  के प्रबंधन विभाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन


शोधार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ अनुसंधान करे – डॉक्टर पांडे,

भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी  के प्रबंधन विभाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

दुर्ग 23 अक्टूबर । भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रबंधन विभाग द्वारा “प्रबंधन अनुसंधान में समसामयिक मुद्दे”  विषय पर दो दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी  का आयोजन 22 व 23 अक्टूबर  को आयोजित किया गया | जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं शोध पत्र भी प्रस्तुत  किए|

 प्रथम दिन मुख्य वक्ता के रूप में डॉ बॉबी बी.पांडे ने अपने वक्तव्य में कहा कि  शोधार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ अनुसंधान  करना चाहिए एवं जिस विषय का चुनाव करते हैं वह समाज के लिए लाभकारी होना चाहिए|

 द्वितीय दिवस की मुख्य वक्ता डॉ प्राची सिंह ने कहा कि आज के वर्तमान परिपेक्ष्य में इस विषय पर चर्चा करना अत्यंत आवश्यक है और शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान के माध्यम से हम इन सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं अतः हमें अनुसंधान के क्षेत्र में प्रगतिशील रहना है और लोगों को जागरूक करना है |

प्राचार्य डॉ मोहन गुप्ता ने कॉलेज के अनुसंधान के क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि शैक्षणिक संस्थानों को अनुसंधान के क्षेत्र में एकजुट होकर अधिक से अधिक प्रोजेक्ट कार्य पर काम करने की आवश्यकता है |

 विभागाध्यक्ष प्रबंधन डॉ उर्वशी श्रीवास्तव ने कोरोना महामारी की तुलना  विश्वयुद्ध से करते हुए कहा कि जिस तरह हम विश्वयुद्ध के बाद सामान्य जिंदगी जीने लगे उसी तरह हम इस कोरोना महामारी पर भी विजय प्राप्त करेंगे और सारी चुनौतियों से लड़ेंगे |

संगोष्ठी के संयोजक प्रोफेसर किशोर कुमार डेका एवं डॉ सत्यवर्धन तिवारी ने कहा कि हमें अपनी सकारात्मक सोच हमेशा बनाए रखना चाहिए जिससे हम बड़ी से बड़ी चुनौतियों को भी आसानी से पार कर सकते हैं|

संगोष्ठी में दर्जनों शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किया जिसमें विजयलक्ष्मी रकातू ,हेमा सिंघल ,ए.नागा रमानी ,उर्जा सेठी, डी.एन बेहरा ,अभिनव अग्रवाल तुकाराम बघेल ,सौरभ तोमर ,देवव्रत वर्मा आदि शामिल थे |

धन्यवाद ज्ञापन डॉ अशोक कुमार चंद्रा ने दिया । इस अवसर पर प्रबंधन विभाग के सभी प्राध्यापक गण उपस्थिति थे|